मंडी भाव

Betul Mandi Bhav Today: बैतूल मंडी में गेहूं और तुअर के भाव में तेजी, मक्का हुआ सस्ता

Betul Mandi Bhav Today: कृषि उपज मंडी बैतूल में आज गुरुवार 7 अगस्त को सभी तरह की कृषि उपजों की 4235 बोरे आवक हुई है। यह कल के मुकाबले थोड़ी कम है। वहीं कुछ उपजों के भाव में जहां आज बढ़ोतरी हुई है, वहीं कुछ के भाव में नरमी देखी गई है।

आज भी बैतूल मंडी में सबसे ज्यादा आवक गेहूं की 2456 बोरे हुई है। इसके अलावा पीले सोयाबीन की 1203 बोरे, चना की 123 बोरे, मक्का की 244 बोरे, सरसो की 11 बोरे, मूंग की 71 बोरे, उड़द की 21 बोरे, तुअर की 16 बोरे और गुल्ली की 90 बोरे आवक हुई है।

गेहूं के भाव में थोड़ा उछाल (Betul Mandi Bhav Today)

बैतूल मंडी में आज गेहूं के भाव में थोड़ा उछाल आया है। कल गेहूं के उच्चतम भाव 2710 रुपये थे। इसके विपरीत आज इसके भाव 2725 रुपये तक पहुंचे। इसके विपरीत चना के भाव में थोड़ी गिरावट आई है। कल चना के भाव 5900 रुपये तक गए थे। वहीं आज यह 5850 रुपये तक ही पहुंच पाए।

betul mandi bhav

सोयाबीन महंगा-मक्का सस्ता (Betul Mandi Bhav Today)

सोयाबीन के भाव भी आज बढ़े हैं पर मक्का सस्ता हुआ है। कल सोयाबीन के भाव 5000 रुपये तक पहुंचे थे। वहीं आज इसके भाव 5051 रुपये तक गए। इसी तरह मक्का के भाव कल 2225 रुपये तक पहुंचे थे। इसके विपरीत आज यह 2190 रुपये तक ही जा पाए।

सरसो में उछाल, मूंग में गिरावट (Betul Mandi Bhav Today)

आज सरसो में उछाल देखने को मिला है। आज सरसो के भाव 6701 रुपये तक पहुंचे हैं। वहीं कल यह 6600 रुपये तक ही जा पाए थे। इसी तरह मूंग के भाव आज 7476 रुपये तक पहुंचे हैं। कल यह 7651 रुपये तक पहुंचे थे।

उड़द-तुअर ने दिखाए तेवर (Betul Mandi Bhav Today)

बैतूल मंडी में आज उड़द और तुअर के भाव में खासी तेजी देखी गई। उड़द के भाव आज 6100 रुपये तक पहुंचे हैं। कल यह 5901 रुपये तक ही जा पाए थे। इसी तरह तुअर के भाव आज 5976 रुपये तक पहुंचे हैं। कल यह 5651 रुपये तक ही जा पाए थे।

बैतूल मंडी में आज 7 अगस्त 2025 की आवक और भाव की स्थिति (Betul Mandi Bhav Today)

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button