बैतूल अपडेट

Shri Ram Mandir Ayodhya : अयोध्या से आया अक्षत कलश, निकली शोभायात्रा, रामलला की भक्ति में डूबे श्रद्धालु

Ram Mandir Ayodhya: Intact urn arrived from Ayodhya, procession took place, devotees immersed in the devotion of Ramlala.

Shri Ram Mandir Ayodhya : अयोध्या से आया अक्षत कलश, निकली शोभायात्रा, रामलला की भक्ति में डूबे श्रद्धालु
Shri Ram Mandir Ayodhya : अयोध्या से आया अक्षत कलश, निकली शोभायात्रा, रामलला की भक्ति में डूबे श्रद्धालु

Shri Ram Mandir Ayodhya : बैतूल। आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम लला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा (Shri Ram Mandir Ayodhya) की जाएगी। इसके लिए अयोध्या से अभिमंत्रित अक्षत कलश यात्रा निकाली जा रही है। नगर में कलश यात्रा के आने पर रामभक्तों ने पुष्पवर्षा कर उसका स्वागत किया। गुरुवार सुबह नगर के प्रमुख मार्गों से अक्षत कलश यात्रा की शोभायात्रा निकाली गई।

विश्व हिन्दू परिषद के जिला मंत्री राजेश प्रजापति का कहना है कि आज श्रीराम मंदिर को लेकर लोगों का सपना साकार हुआ है। इससे कहीं न कहीं सभी का हृदय प्रफुल्लित है। जब अयोध्या से चलकर राम जन्मभूमि की अक्षत कलश यात्रा बैतूल पहुंची तो मानो शहरवासियों को भगवान श्री राम ही मिल गए। पूरा शहर रामलला की भक्ति में डूब गया। हर किसी के हृदय में निवास करने वाले प्रभु राम के इस कलश ने खुशी का माहौल उत्पन्न कर दिया। (Shri Ram Mandir Ayodhya)

Shri Ram Mandir Ayodhya : अयोध्या से आया अक्षत कलश, निकली शोभायात्रा, रामलला की भक्ति में डूबे श्रद्धालु
Shri Ram Mandir Ayodhya : अयोध्या से आया अक्षत कलश, निकली शोभायात्रा, रामलला की भक्ति में डूबे श्रद्धालु

जनवरी में प्रतिष्ठित होंगे रामलला (Shri Ram Mandir Ayodhya)

उन्होंने कहा कि आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में प्रभु श्रीराम अपने नए सिंहासन पर विराजमान होने जा रहे हैं। जिसके हम सभी साक्षी बनना है। हम सभी भाग्यशाली हैं जो इस अविस्मरणीय क्षण के साक्षी बनेंगे। इस यात्रा के माध्यम से सभी को अपना घर, गांव व मंदिर को अयोध्या की तरह सजाकर राम काम में शामिल होना हैं। उन्होंने कहा कि जिले के हर गांव में अयोध्या में भगवान राम के दर्शन के लिए आमंत्रण दिया जाएगा। आज भारत के करोड़ों हिंदुओं का सपना पूरा हो गया है। (Shri Ram Mandir Ayodhya)

Shri Ram Mandir Ayodhya : अयोध्या से आया अक्षत कलश, निकली शोभायात्रा, रामलला की भक्ति में डूबे श्रद्धालु
Shri Ram Mandir Ayodhya : अयोध्या से आया अक्षत कलश, निकली शोभायात्रा, रामलला की भक्ति में डूबे श्रद्धालु

इन मार्गों से निकली कलश यात्रा (Shri Ram Mandir Ayodhya)

प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में सकल हिंदू समाज को आमंत्रित करने के लिए अयोध्या से पूजित अक्षत विहिप मध्य भारत प्रांत के वरिष्ठ पदाधिकारियों के द्वारा भोपाल लालघाटी मंदिर पहुंचे। जहां पूजन कार्यक्रम के माध्यम से प्रांत गोरक्षा प्रमुख कृष्णकांत गावंडे को अक्षत कलश सौंपा गया। श्री गावंडे कलश लेकर गुरुवार बैतूल पहुंचे। (Shri Ram Mandir Ayodhya)

इन स्थानों पर किया गया स्वागत (Ram Mandir Ayodhya)

शहर में माचना ब्रिज, पीडब्ल्यूडी प्रांगण में स्थित दक्षिण मुखी बाल हनुमान मंदिर पर कलश का मंदिर समिति द्वारा पूजन कर स्वागत किया। यहां से मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी एवं विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा कलश यात्रा निकल गई। (Shri Ram Mandir Ayodhya)

Shri Ram Mandir Ayodhya : अयोध्या से आया अक्षत कलश, निकली शोभायात्रा, रामलला की भक्ति में डूबे श्रद्धालु
Shri Ram Mandir Ayodhya : अयोध्या से आया अक्षत कलश, निकली शोभायात्रा, रामलला की भक्ति में डूबे श्रद्धालु

इन स्थानों से निकली शोभायात्रा (Shri Ram Mandir Ayodhya)

यह यात्रा नगर के बडोरा ब्रिज से होते हुए बीजेपी कार्यालय, मैकेनिक चौक, कांति शिव चौक, दिलबहार चौक, मस्जिद चौक, भ्रमण करते हुए विनोबा नगर बैतूल गंज के शिव मंदिर पहुंची। नगर में जगह-जगह अक्षत कलश का समाज के लोगो द्वारा पूजन अर्चना कर फूलों से स्वागत किया। (Shri Ram Mandir Ayodhya)

श्रीराम स्तुति कर कलश की स्थापना (Shri Ram Mandir Ayodhya)

शिव मंदिर में उपस्थित सभी समाज बंधुओं, माता, बहनों ने श्री राम स्तुति कर कलश की स्थापना की। आगामी अक्षत वितरण कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मार्गदर्शन में विश्व हिंदू परिषद सभी अनुसांगिक संगठनों के सहयोग से जिले के नगर, उपनगर, मोहल्ले, ग्राम इकाइयों के द्वारा सकल हिंदू समाज को पीले चावल (अक्षत) द्वारा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से शामिल होने के लिए आमंत्रित करेंगे। (Shri Ram Mandir Ayodhya)

इन्होंने किया शोभायात्रा का स्वागत (Shri Ram Mandir Ayodhya)

अक्षत कलश के गौरवमय स्वागत में विश्व हिंदू परिषद के मुख्य पदाधिकारी प्रांत गोरक्षा प्रमुख कृष्णकांत गावंडे, विभाग सहसंयोजक चंचल राजपूत, जिला उपाध्यक्ष सीमा मिश्रा, जिला मंत्री राजेश प्रजापति, जिला समंत्री राजू ठाकुर, जिला संयोजक दुर्गेश भारती, बल उपासना प्रमुख धनराज बड़ोदे, प्रचार प्रसार प्रमुख अमित गावंडे, विधि प्रमुख अर्पित वर्मा, सामाजिक समरसता प्रमुख सुरेश रावत, ग्रामीण प्रखंड अध्यक्ष रामे भारती, ग्रामीण मंत्री राजेश चौहान, नगर मंत्री प्रकाश गर्वे, शुभम यादव, रामपाल प्रशंछी, दक्षिण मुखी बाल हनुमान समिति के बच्चू वर्मा, वामन चढोकार, रमेश मंडल, मनोज काटोलकर एवं पूर्व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भवानी गावंडे सहित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सभी अनुषांगिक संगठन के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में मातृशक्ति दुर्गावाहिनी उपस्थित रही। (Shri Ram Mandir Ayodhya)

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button