बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

पिपरिया में हुए आनंद उत्सव में बिखरे संस्कृति के रंग

  • उत्तम मालवीय, बैतूल ® 9425003881
    भीमपुर ब्लॉक के ग्राम पिपरिया में 27 से लेकर 29 जनवरी तक आनंद उत्सव मनाया गया। इसमें पिपरिया गुरुवा, कासमार खंडी एवं गुरुवा के सभी छात्र-छात्राओं के द्वारा भाग लिया गया। आनंद उत्सव कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए मनाया गया।

    शासकीय माध्यमिक विद्यालय पिपरिया गुरुवा में यह आयोजन हुआ। इसमें अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत गुरुवा के सरपंच शोभाराम, पिपरिया सरपंच श्रीमती लक्ष्मी बाई, शासकीय माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक माकुम सिंह धुर्वे, रमेशचंद्र पवार सीएससी उपस्थित रहे।

    रतनपुर मंडल के महामंत्री सुरेश सोनी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सम्पन्न कराने में सहयोग प्रदान किया। आनंद उत्सव कार्यक्रम में लोक सांस्कृतिक पर आधारित एक से बढ़कर एक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। इन्होंने सभी का मन मोह लिया।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button