बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

उल्टी-दस्त से बच्ची की हुई मौत, उप स्वास्थ्य केंद्र में लटका रहा ताला

  • उत्तम मालवीय, बैतूल
    एक जमाने में कालापानी कहे जाने वाले भीमपुर विकासखंड में अभी भी व्यवस्थाएँ दुरुस्त नहीं हो पाई हैं। ब्लॉक में गांव-गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र तो खोल दिए गए हैं, लेकिन कर्मचारियों के मौजूद नहीं रहने से ग्रामीणों को समय पर इलाज नहीं मिल पाता है। ऐसे ही एक मामले में खैरा गांव में स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में ताला लटका रहा और एक मासूम बच्ची की उल्टी-दस्त से मौत हो गई। एक बच्चे को भीमपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य अमले की लापरवाह कार्यप्रणाली से ग्रामीणों में खासा आक्रोश है।

    ग्राम पंचायत खैरा निवासी मानाजी बारस्कर, मोंगिलाल बारस्कर ने बताया कि गांव के सागर बारस्कर की साढ़े 3 साल की बेटी अर्चना और 5 साल के बेटे अक्षय को उल्टी-दस्त की शिकायत हो गई थी। गांव का का उप स्वास्थ्य केंद्र कई दिनों से बंद पड़ा है। वह आज भी नहीं खुला। ऐसे में ग्रामीणों ने 108 को भी फोन लगाया पर वह भी नहीं आई। इससे इलाज नहीं मिलने से मासूम अर्चना की मौत हो गई। इसके बाद जैसे-तैसे ग्रामीणों ने उसके भाई अक्षय को जैसे-तैसे भीमपुर ले जाकर भर्ती कराया।

    ग्रामीण पंकज तुमड़ाम, कांसू बारस्कर, जितेंद्र अखण्डे, राजेश काजले, ओमप्रकाश आर्य का कहना है कि उप स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ कर्मचारी भीमपुर और मोहटा से अप डाउन करते हैं। वे कई-कई दिनों तक अस्पताल नहीं खोलते हैं। इससे ग्रामीणों को समय पर इलाज नहीं मिल पाता है। ग्रामीणों में स्वास्थ्य अमले की इस कार्यप्रणाली से खासा आक्रोश है। उन्होंने सख्त कार्यवाही की मांग की है।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button