बड़ी खबरेंबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

दर्दनाक: तड़पते-तड़पते तोड़ दिया दो युवकों ने दम

  • उत्तम मालवीय (9425003881)
    बैतूल।
    जिले के आठनेर थाना क्षेत्र में बीती रात हुए दो सड़क हादसों में 2 युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। भीषण हादसों में दोनों ही युवकों ने तड़पते-तड़पते दम तोड़ दिया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आठनेर थाना क्षेत्र में रात को दो हादसे हुए जिनमें 2 युवकों की मौत हो गई। हिड़ली रोड आठनेर निवासी जितेश देवराव (28) की टैक्टर ट्रॉली में दबने से और गोंडी घोघरा निवासी राजू कुमरे (26) की ट्रैक्टर ट्रॉली और मोटर साइकिल भिड़ंत में बीती रात मौत हो गई। दोनों के शवों का आज आठनेर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button