देश/विदेश

AIS FOR Taxpayers: टैक्‍स भरने वालों के लिए काम की खबर, आयकर विभाग ने कर दिया बड़ा ऐलान, अब…

AIS FOR Taxpayers: News of work for tax payers, Income Tax Department has made a big announcement, now...

AIS FOR Taxpayers: टैक्‍स भरने वालों के लिए काम की खबर, आयकर विभाग ने कर दिया बड़ा ऐलान, अब...AIS FOR Taxpayers: आयकर विभाग ने करदाताओं की सुविधा के लिए वार्षिक सूचना विवरण (AIS)/करदाता सूचना सारांश (TIS) में उपलब्ध जानकारी को देखने के लिए ‘AIS FOR Taxpayers’ नाम से एक मोबाइल ऐप का शुभारंभ किया है। ‘AIS FOR Taxpayers’ आयकर विभाग द्वारा नि:शुल्क प्रदान किया जाने वाला एक मोबाइल एप्लिकेशन (AIS mobile app) है। यह मोबाइल एप्लिकेशन गूगल प्ले और ऐप स्टोर पर उपलब्ध है। इस ऐप का उद्देश्य करदाता को एआईएस/टीआईएस का विस्तृत विवरण प्रदान करना है जो करदाता से संबंधित विभिन्न स्रोतों से एकत्रित जानकारी को प्रदर्शित करता है। करदाता इस मोबाइल ऐप का उपयोग एआईएस/टीआईएस में उपलब्ध अपने टीडीएस/टीसीएस, ब्याज, लाभांश, शेयर लेनदेन, कर भुगतान, आयकर रिफंड, अन्य सूचनाओं (जीएसटी डेटा, विदेशी प्रेषण, आदि) से संबंधित जानकारी देखने के लिए कर सकते हैं।

इस ऐप में करदाता के लिए प्रदर्शित जानकारी पर प्रतिक्रिया देने का विकल्प और सुविधा भी उपलब्ध है। यह अनुपालन में आसानी को सुविधाजनक बनाने वाली करदाता सेवाएं प्रदान करने की दिशा में आयकर विभाग द्वारा की गई एक और पहल है।

AIS FOR Taxpayers: इस तरह से कर सकते हैं उपयोग

  • इस मोबाइल ऐप का उपयोग करने के लिए, करदाता को अपना पैन नंबर प्रदान करके ऐप पर पंजीकरण करना होगा।
  • मोबाइल नंबर पर भेजे गए ओटीपी एवं ई-फाइलिंग पोर्टल पर पंजीकृत ई-मेल से प्रमाणित करना होगा।
  • प्रमाणीकरण किए जाने के बाद, करदाता इस मोबाइल ऐप की सुविधाओं का लाभ उठने के लिए बस 4 अंकों का पिन अंकित कर सकता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button