बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

खेत की झोपड़ी में युवक ने लगाई फांसी, पुलिस पहुंची मौके पर

  • नीलेश साहू, झल्लार
    बैतूल जिले के झल्लार थाना क्षेत्र में अज्ञात कारणों से एक युवक ने खेत की झोपड़ी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर झल्लार पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है।

    पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कालडोंगरी में शिवप्रसाद पिता चिंदया पाडलीवार (18) निवासी कालडोंगरी ने आज सुबह अज्ञात कारणों से अपने खेत की झोपड़ी पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

    युवक ने फांसी क्यों लगाई, इसका खुलासा नहीं हुआ है। बताया जाता है कि उसके माता-पिता मजदूरी करने महाराष्ट्र गए हैं। इसकी सूचना मिलने पर झल्लार पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button