बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

National Highway पर आठवां मिल में हादसा, बाइक सवार युवक की मौत

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    बैतूल-ओबेदुल्लागंज नेशनल हाइवे पर स्थित आठवां मिल में बीती रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वह बाइक से बैतूल की ओर आ रहा था। इस बीच किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर मारने वाला वाहन हादसे के बाद फरार हो गया। सूचना मिलने पर आज सुबह परिजन मौके पर पहुंचे।

    यह भी पढ़ें… बोलेरो ने ऐसी मारी टक्कर कि ट्रैक्टर के हो गए दो टुकड़े, फोरलेन पर हादसा

    प्राप्त जानकारी के मुताबिक बैतूल के टिकारी क्षेत्र में रहने वाला माखन उर्फ मोनू भलावी (20) साइन मोटर साइकिल से पाढर से बैतूल की ओर आ रहा था। इस बीच आठवां मिल के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर मारने वाला वाहन मौके से फरार हो गया।

    यह भी पढ़े… हादसा: बोन्दरी गांव के पास बस पलटी, दस लोग घायल

    बाइक सवार युवक को रात होने के कारण ना तो कोई देख पाया और ना किसी ने अस्पताल लाया। इससे गम्भीर चोट आने से उसकी मौत हो गई। वह रात भर घटनास्थल पर ही पड़ा रहा। सुबह लोगों ने उसे देखा तब पुलिस को सूचना दी। इस पर 100 डायल मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान कर परिजनों को सूचना दी गई। वे भी मौके पर पहुंच गए हैं।

    यह भी पढ़ें… बड़ा हादसा: बैतूल-इंदौर हाइवे पर ट्रक में घुसी बाइक, एक की मौके पर मौत

    इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रात के 10 बजे के लगभग की घटना है। बताते हैं कि युवक के साथ में तीन लोग थे। जिसमे आदर्श पंद्राम घटना के समय से सुबह तक घटना स्थल पर ही मौजूद था। सुबह एक व्यक्ति से किराया लेकर वह बैतूल अस्पताल आया और इलाज करवा कर फिर घटना स्थल पर आया। आदर्श ने बताया कि चिचोली से पाढर होते हुए वे बैतूल जा रहे थे। मोनू के सिर और पेट में चोट के निशान है।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button