MP Weather News : मध्यप्रदेश में पड़ रही कड़ाके की ठंड, स्कूल के समय में हुआ बदलाव
MP Weather News : मध्यप्रदेश में पड़ रही कड़ाके की ठंड, स्कूल के समय में हुआ बदलाव। मध्यप्रदेश में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिन में भी तापमान में गिरावट देखने मिली है। आने वाले दिनो में ठंड और भी बढ़ने के आसार है। जिसके चलते सरकार ने स्कूल के समय में बदलाव करने एक निर्णय लिया है। ठंड का असर बच्चों और बुजुर्गो पर ज्यादा देखने मिलता है।
शहडोल में बदला स्कूल का समय
मध्य प्रदेश सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशों के आधार पर, शहडोल जिले में भीषण ठंड और शीतलहर को देखते हुए, जिले के सभी प्राथमिक और माध्यमिक सरकारी, गैर-सरकारी और सीबीएसई स्कूलों में कक्षा एक से आठ तक की प्रथम पाली में संचालित होने वाले सभी स्कूलों के संचालन का समय बदल दिया गया है।अब 2 दिसंबर, 2024 से 31 जनवरी, 2024 तक सभी उक्त स्कूल सुबह 9 बजे से संचालित होंगे।
मध्यप्रदेश में पचमढ़ी सबसे ठंडा
मध्य प्रदेश के पहाड़ी स्टेशन पचमढ़ी में शनिवार को रात का न्यूनतम तापमान तेजी से गिरकर 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा, नौगांव में 8 डिग्री, राजगढ़ में 8.2 डिग्री, उमरिया में 8.4 डिग्री, मंडला में 8.6 डिग्री, रीवा और खजुराहो में 9.2 डिग्री और टीकमगढ़ में 9.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
राज्य के कई हिस्सों में शीतलहर चल रही है और आने वाले दिनों में तापमान और गिरने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को ठंड से बचाव के उपाय करने की सलाह दी है।
खास खबरे
- Betul Mandi Bhav 10 July: बैतूल मंडी में 10,902 बोरी की रिकॉर्ड आवक, गेहूं और सोयाबीन के भाव रहे मजबूत
- MP PWD Quality Inspection: पीडब्ल्यूडी का बड़ा एक्शन: घटिया निर्माण पर अधिकारियों को नोटिस, एजेंसी पर भी गिरी गाज
- MP Road Development: एमपी में सड़क विकास की बड़ी छलांग, सीएम मोहन यादव करेंगे 5017 करोड़ की परियोजना का शुभारंभ
- Betul Mandi Bhav 09 July: बैतूल मंडी में किसानों को राहत, सोयाबीन 7201 और उड़द 7400 रुपये तक बिका
- Madhya Pradesh Cabinet Decisions 2026: मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले: 2300 करोड़ की परियोजनाओं और स्कूटी योजना को मिली मंजूरी



