बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

नवनिर्वाचित अध्यक्ष नितिन गाडरे बोले- आमला नगर का सर्वांगीण विकास मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता

आमला। नगर का सर्वांगीण विकास मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। नगर की सड़कें, नाली निर्माण, पार्क का सौंदर्यकरण, बस स्टैंड में कॉम्पेक्स का निर्माण, शनिवार बाजार निर्माण, शहर को सुंदर स्वछ बनाने की योजना पर कार्य किया जाएगा। शहरवासियों और पार्षदों ने मुझ पर जो विश्वास किया है, उस विश्वास पर पूरी तरह से खरा उतरना मेरी जिम्मेदारी है। जल्द ही शहर के विकास के कार्य शरू किए जाएंगे।

यह बात आमला नगर पालिका परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नितिन गाडरे ने कही। गौरतलब है कि नगर पालिका अध्यक्ष पद पर कांग्रेस ने हारी बाजी जीत ली है। इससे कांग्रेस में जहां जश्र का माहौल है, वहीं भाजपा में मायूसी छाई है। दरअसल, यह इसलिए भी कहा जा रहा है, क्योंकि नगर सरकार बनाने के लिए भाजपा को बहुमत के लिए 10 वोट चाहिए थे। भाजपा के पास यह थे भी। लेकिन, इसके बाद भी भाजपा को हार का सामना करना पड़ा।

इधर नगर पालिका की अध्यक्ष सीट कांगे्रस के पाले में जाने के बाद कांग्रेस में खुशी की लहर है। जैसे ही लॉटरी से नितिन गाडरे का नाम अध्यक्ष के लिए निर्वाचित हुआ, कांग्रेसियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। कांग्रेसियों ने अपनी जीत का जमकर जश्न मनाया। पटाखे फोड़े और मिटाई खिलाकर नवनिर्वाचित अध्यक्ष नितिन गाडरे को जीत की बधाई दी। इस अवसर पर कांग्रेस की तरफ से ब्लॉक कांगे्रस कमेटी अध्यक्ष मनोज देशमुख सहित अन्य कांग्रेसी उपस्थित थे।

दरअसल, नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए भाजपा ने निर्दलीय पार्षद को अपना प्रत्याशी बनाया था। इससे भाजपा के ही पार्षदों में अंदरूनी विरोध था। नगर पालिका अध्यक्ष के चुनाव के ऐन वक्त भाजपा में विरोधाभास खुलकर सामने भी आ गया। इसी के चलते भाजपा ने अपने पार्षदों को पहले ही अज्ञातवास पर भेज दिया था। बताया जाता है कि चुनाव के ऐन वक्त पर भाजपा विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे सभी 8 भाजपा पार्षद और दो निर्दलीय पार्षदों को लेकर आमला पहुंचे थे। जिसके बाद भी भाजपा को बहुमत न मिलकर केवल 6 मत मिले। यह भाजपा पार्षदों के भीतरघात का ही परिणाम है।

इधर कांग्रेस ने अध्यक्ष के बाद उपाध्यक्ष पद पर भी कब्जा जमा लिया। उपाध्यक्ष के रूप में किशोर माथनकर चुने गए। कांग्रेस की इस जीत में कांग्रेस प्रदेश प्रतिनिधि मनोज मालवे, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज देशमुख का मार्गदर्शन और युवक कांग्रेस विधनसभा उपाध्यक्ष प्रदीप कोकाटे, मनीष नागले, अंकित सूर्यवंशी, यशवंत हुडे सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं के सहयोग का मुख्य योगदान रहा।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button