बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Murder: आठनेर के चकोरा गांव में युवक की बेरहमी से पिटाई, हुई मौत, अज्ञात आरोपियों पर मामला दर्ज

  • निखिल सोनी, आठनेर
    बैतूल जिले के चकोरा गांव में कुछ लोगों ने एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना में घायल युवक की मौत हो गई। सूचना पर आज पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए आठनेर भेजा। पुलिस अज्ञात लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार आठनेर थाना क्षेत्र के ग्राम चकोरा गांव में शनिवार रात में दो पक्षों में जमकर मारपीट की घटना हुई है। इस दौरान एक युवक गेंदसिंह कुमरे (33) के साथ कुछ लोगों में बेरहमी से पिटाई की। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद आठनेर पुलिस ने 20 मार्च को मौका स्थल पहुंचकर मामले में जांच शुरू कर दी है।

    थाना प्रभारी जंयत मर्सकोले और सब इंस्पेक्टर आदित्य करदाते पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और पड़ताल शुरू की। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया है। सब इंस्पेक्टर आदित्य करदाते ने बताया है कि अज्ञात आरोपियों की पहचान की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button