यूटिलिटी अपडेट

e-shram portal : इस पोर्टल पर करवा लें रजिस्ट्रेशन, मिलेगा दो लाख का बीमा कवर

e-shram portal : केंद्र सरकार ने असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए "ई-श्रम" वन स्टॉप सॉल्यूशन की शुरुआत की है। ई-श्रम पोर्टल (https://eshram.gov.in/indexmain) के माध्यम से असंगठित श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा। इसमें बिना कोई राशि जमा किये 2 लाख तक के बीमा कवर की सुविधा भी शामिल है।

e-shram portal : इस पोर्टल पर करवा लें रजिस्ट्रेशन, मिलेगा दो लाख का बीमा कवर

e-shram portal : केंद्र सरकार ने असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए “ई-श्रम” वन स्टॉप सॉल्यूशन की शुरुआत की है। ई-श्रम पोर्टल (https://eshram.gov.in/indexmain) के माध्यम से असंगठित श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा। इसमें बिना कोई राशि जमा किये 2 लाख तक के बीमा कवर की सुविधा भी शामिल है।

इस पोर्टल में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना योजना (मनरेगा), प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना, वन नेशन-वन राशन कार्ड, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम और राष्ट्रीय कैरियर सेवा जैसी योजनाएँ शामिल है। इसके अलावा अन्य कई योजनाओं को भी पोर्टल से जोड़ा जा रहा है, जिससे श्रमिकों को और अधिक सहायता प्राप्त हो सके।

उल्लेखनीय है कि राज्य में अब तक 1.81 करोड़ से अधिक असंगठित श्रमिक ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत हो चुके हैं, जो श्रमिकों के कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह पहल श्रमिकों के लिए उनकी पहचान बनाने, आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने और सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में सहायक बनेगी।

ई-श्रम पोर्टल के प्रमुख लाभ और सुविधाएँ

आसान पंजीकरण प्रक्रिया

श्रमिकों को स्वयं ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण करने की सुविधा है। इसके अलावा कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के माध्यम से भी नि:शुल्क पंजीकरण किया जा सकता है।

सुरक्षा और सामाजिक लाभ

पंजीकृत श्रमिक दुर्घटना बीमा जैसी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। दुर्घटना बीमा के तहत श्रमिकों को दो लाख रुपये तक का कवर मिलता है।

विशेष योजनाओं का लाभ

श्रमिकों को स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार सुरक्षा योजनाओं तक आसान पहुँच मिलेगी।

सभी असंगठित श्रमिकों के लिए

निर्माण, प्रवास, घरेलू, खेतिहर श्रमिकों, रिक्शा चालकों सहित लाखों श्रमिकों का डेटा एकीकृत किया जाता है। पोर्टल श्रमिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और उनके लाभों तक सीधे जोड़ता है, जिससे वे लाभान्वित हो रहे है।

डिजिटल पहचान

श्रमिकों को एक विशिष्ट ई-श्रम कार्ड मिलेगा, जो उनकी पहचान और पात्रता को प्रमाणित करेगा।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button