Google बचाएगा टोल के पैसे, किया टोल प्राइस फीचर पेश, बताएगा ऐसे रूट जहां नहीं है कोई टोल नाका

गूगल ने गूगल मैप्स (Google Maps) के लिए नया फीचर पेश किया है। इसका नाम है- ‘टोल प्राइस’ (Toll Price)। इसकी मदद से अब यूजर्स अपनी ट्रिप शुरू करने से पहले टोल पर लगने वाली एक्सपेक्टेड प्राइस का पता लगा पाएंगे और टोल-फ्री रूट्स की पहचान भी कर पाएंगे। जहां एक्सपेक्टेड टोल की कीमतों से उनकी ट्रिप पर आने वाले टोल प्लाजा पर लगने वाले कुल चार्ज का पता चलेगा वहीं टोल-फ्री रूट्स से आपको ऐसे रूट बताए जाएंगे जिनमें टोल नाका नहीं होगा। इस तरह आप बिना टोल दिए अपने डेस्टिनेशन तक पहुंच सकते हैं।
इसके साथ ही iOS यूजर्स के लिए पिन्ड ट्रिप विजेट का ऑप्शंस भी लेकर आया है। iOS के लिए गूगल मैप्स को होम स्क्रीन पर पिन्ड विजेट के साथ भी अपडेट किया गया है। वहीं एपल वॉच से आप सीधे नेविगेशन चेक कर सकते हैं। यह अपडेट iOS पर गूगल मैप्स के साथ सिरी और शॉर्टकट्स को इंट्रीग्रेट करेगा, जो इस साल के अंत में आने वाला है।
भारत, इंडोनेशिया और अमेरिका जैसे देशों में मिलेंगे फीचर
गूगल ने बताया कि भारत, इंडोनेशिया, जापान और अमेरिका में यूजर्स इस महीने के अंत में गूगल मैप्स ऐप पर टोल प्राइजेज को एक्सेस कर सकेंगे। टोल प्राइज फीचर लोकल टोलिंग ऑफिसर की जानकारी पर निर्भर करेगी। गूगल जल्द ही दूसरे देशों में टोल प्राइज फीचर का सपोर्ट लेकर आएगा।
2000 से ज्यादा टोल रोड पर देगा डिटेल्स
टोल प्राइज फीचर यूजर्स को कई फैक्टर को ध्यान में रखते हुए अपने रूट पर टोल की लागत को कैलकुलेट कर पाएंगे, जिसमें टोल पास, सप्ताह का दिन, दिन का समय आदि जैसे पेमेंट मेथड शामिल हैं। कंपनी का कहना है कि गूगल मैप्स 2,000 से ज्यादा टोल रोड पर डिटेल्स देगा।
टोल फ्री रूट का पता लगाने में करेगा मदद
जो यूजर्स पूरी तरह से टोल से बचना चाहते हैं, उनके लिए गूगल मैप टोल-फ्री रूट को देखने का ऑप्शंस देता रहेगा। कंपनी के अनुसार, यूजर्स रूट ऑप्शंस तक पहुंचने के लिए ऐप के टॉप पर तीन डॉट्स पर टैप कर सकते हैं और वैकल्पिक रूट तक पहुंचने के लिए अवॉइड टोल के ऑप्शन को चुन सकते हैं।
iOS यूजर्स के लिए नया अपडेट
टोल प्राइज फीचर के साथ, कंपनी ने iOS यूजर्स के लिए एक नए अपडेट की भी घोषणा की जिसे पिन्ड ट्रिप विजेट कहेंगे। यह फीचर यूजर्स को गूगल मैप्स ऐप पर गो टैब में पिन की गई ट्रिप को दिखाएगा। यह अपडेट बेहतर एपल वॉच सपोर्ट भी लाएगा, जिसमें स्मार्टवॉच पर ऑटोमैटिकली नेविगेट करने का फीचर भी शामिल है।
न्यूज सोर्स : https://dainik-b.in/I1f2tjMYZob



