बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

accidents : अनियंत्रित होकर घर में घुसी बाइक, ईंट से टकराया युवक का सिर; उधर आम के पेड़ से गिरा बालक, गंभीर घायल

◼️ नवील वर्मा, शाहपुर
मंगलवार को बैतूल जिले के शाहपुर में 2 हादसे हो गए। एक हादसे में बाइक सवार अनियंत्रित होकर एक मकान में घुस गया। उसका सिर ईंट से टकराने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरी ओर कछार पंचायत के अंतर्गत जोड़ियामऊ में 8 वर्ष का बालक आम तोड़ने पेड़ पर चढ़ा था। इसी बीच उसका पैर फिसलने से नीचे गिर गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया है।

जानकारी के अनुसार शाहपुर नगर के पतौवापुरा में एक मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर देवेंद्र प्रजापति के मकान में घुस गई। बाइक शनिराम पिता रघुनाथ मर्सकोले उम्र 32 वर्ष निवासी मगरडोह चला रहा था। वह भौंरा से शाहपुर की ओर आ रहा था। इसी बीच पतौवापुरा में मोटर साइकिल अनबैलेंस होकर घर में जा घुसी।

इससे युवक का सिर ईंट के ढेर से टकरा गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। समाजसेवी और भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष अशोक बरखने एवं साथी महेश दायमा ने स्वयं के वाहन से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल बैतूल रेफर कर दिया है।

दूसरी ओर शाहपुर ब्लॉक के ग्राम जोड़ियामऊ में 8 वर्ष का बालक निखिल पिता मौसम शैलूकर निवासी जोड़िया कच्चे आम के पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रहा था। इसी बीच बालक का पैर फिसलने से वह नीचे गिर गया। जिसे कमर, हाथ और पीठ पर गंभीर चोटें आई है।

Panchayat Election : जिला पंचायत के सदस्य बनने इन उम्मीदवारों ने दाखिल किए नाम निर्देशन पत्र, देखें हर क्षेत्र की उम्मीदवारों की सूची

सूचना मिलने पर डायल हंड्रेड ने मौके पर पहुंच कर उसे शाहपुर अस्पताल पहुंचाया। पीएमटी दिलीप यादव ने बताया कि बालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार जारी है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे भी जिला अस्पताल बैतूल रैफर कर दिया गया है।

Jail : क्रिकेटर नमन ओझा के पिता विनय कुमार ओझा को कोर्ट ने भेजा जेल, सवा करोड़ के गबन का मामला

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button