बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Chunav me farjiwada : जो नहीं थे मौजूद, उनका भी डल गया वोट, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, चुनाव निरस्त करने की मांग

◼️ विजय सावरकर, मुलताई
बैतूल जिले की मुलताई जनपद पंचायत क्षेत्र की ग्राम पंचायत टेमझिरा ब में सरपंच पद के लिए हुए मतदान में फर्जीवाड़े का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। ग्रामीणों ने 20 से अधिक फर्जी वोटरों द्वारा मतदान करने का आरोप लगाया है। उन्होंने चुनाव निरस्त किए जाने की मांग को लेकर नगर के मध्य से गुजरने वाले हाईवे पर चक्का जाम कर दिया। बस स्टैंड के सामने लगे जाम में ग्रामीण सहित महिलाएं भी शामिल थीं।

ग्रामीणों का कहना था कि चुनाव कराने वाले पीठासीन अधिकारी ने ग्रामीणों की आपत्ति पर कोई विचार नहीं किया। बगैर आपत्ति पर विचार किए ही चुनाव संपन्न करा दिए। ग्रामीण हेमंत सिंह सोलंकी, दिलीप निगम, अनिल सिंह, केदार सिंह ने बताया कि मतदान केंद्रों पर उपस्थित एजेंटों को शक होने पर वह भाग गए। चक्का जाम दोपहर 12.45 बजे से शुरू हुआ।

यह भी पढ़ें… Party se nishkashit : भाजपा ने बागियों को किया छह साल के लिए निष्कासित, देखें किस-किस पर गिरी गाज; इधर प्रत्याशियों ने रोपा विकास का पौधा

ग्रामीणों का आरोप था कि गुणवंत पिता बाबूराव और जगत पिता महादेव मतदान केंद्र पर उपस्थित नहीं थे। उसके बावजूद दोनों के नाम का वोट डाल दिया गया। इस पर आपत्ति ली तो पीठासीन अधिकारी ने ग्रामीणों की आपत्ति निरस्त कर दी। ग्रामीणों ने फर्जी वोटिंग से हुए चुनाव को निरस्त कर सरपंच पद के लिए चुनाव कराए जाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें… Panchayat Chunav : चुनाव बहिष्कार की जिद पर अड़े थे ग्रामीण, अफसरों की समझाइश के बाद बमुश्किल माने; जिले में अभी तक इतना मतदान

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button