बड़ी खबरें

Betul Aspatal : जिला अस्पताल बैतूल में एक और गर्भवती महिला और उसके गर्भस्थ शिशु की हुई मौत

Betul Aspatal : जिला अस्पताल बैतूल में एक और गर्भवती महिला और उसके गर्भस्थ शिशु की हुई मौत

Betul Aspatal : मध्यप्रदेश के बैतूल शहर में स्थित जिला अस्पताल (Betul Aspatal) में एक और गर्भवती महिला की मौत हो गई। महिला की हालत कमजोर होने के कारण उसे जिला अस्पताल से भोपाल रेफर किया था, लेकिन किन्हीं कारणों से परिजन उसे लेकर नहीं गए। इसके चलते महिला की मौत हो गई। महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण सामने आ सकेगा।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आदर्श पिपरिया चिचोली (Adarsh ​​Pipariya Chicholi) निवासी सीमा पत्नी शिवराम परते (40) को प्रसव के लिए जिला अस्पताल में सोमवार के दिन भर्ती किया था। अस्पताल में भर्ती होने के बाद डॉक्टरों ने महिला की जांच की। डॉक्टरों ने महिला की हालत को देखते हुए एनेस्थिसिया देने की स्थिति में नहीं पाया।

महिला की कमजोर हालत होने पर उसे जिला अस्पताल से भोपाल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने तो रेफर कर दिया, लेकिन परिजन किन्हीं कारणों से महिला को भोपाल लेकर नहीं गए। इसके चलते मंगलवार सुबह लगभग 8 बजे जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। हालांकि महिला की मौत क्यों हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

डॉक्टरों की टीम ने किया पीएम (Betul Aspatal)

मृतिका का पोस्टमार्टम करने के लिए डॉक्टरों की टीम बनाई गई थी। इस टीम द्वारा महिला का पोस्टमार्टम किया गया। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि महिला की मौत किस कारण से हुई है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी फिलहाल इतना ही बता पा रहे हैं कि सोमवार को महिला को प्रसव के लिए भर्ती किया था। महिला की हालत ठीक नहीं होने से उसे भोपाल रेफर कर दिया था। लेकिन, परिजन महिला को लेकर नहीं गए। इस बीच आज सुबह उसकी मौत हो गई। पीएम रिपोर्ट आने पर ही स्थिति स्पष्ट होगी।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button