बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

पलक झपकते ही तीन महिलाओं ने रिटायर्ड रेलकर्मी का बैग काटकर उड़ा दिए 18 हजार रुपए और हो गई गायब


• विजय सावरकर, मुलताई
बैतूल जिले के मुलताई नगर में सोमवार को 3 शातिर महिलाओं ने एक रिटायर्ड रेलकर्मी का बैग काटकर उसमें रखे 18 हजार रुपयों पर हाथ साफ कर दिया। अब ग्रामीण ने पुलिस थाने में आवेदन देकर आरोपी महिलाओं का पता लगाकर रुपए वापस दिलवाने की गुहार लगाई है।

रिटायर्ड रेलकर्मी तुकाराम शेषकर निवासी चिखलीखुर्द सोमवार को नागपुर रोड पर स्टेट बैंक आफ इंडिया की शाखा में पेंशन की राशि निकालने गए थे। काउंटर से पेंशन की राशि 18000 रुपए निकालने के बाद रुपए कपड़े के थैले में रख दिए और बैंक की शाखा के प्रवेश द्वार से बाहर निकल रहे थे।

उसी दौरान तीन महिलाएं आईं और तुकाराम के आजू-बाजू खड़ी होकर एक महिला ने थैले को ब्लेड से काट कर उसमें रखे 18000 रुपए निकाल कर नौ दो ग्यारह हो गई। तुकाराम बैंक से बाहर आए तो उन्हें अपना थैला फटा दिखा और उसमें रखे रुपए नदारद थे।

इस पर तुकाराम ने थाने पहुंचकर अपने साथ हुई घटना टीआई को बताई। स्टेट बैंक में हुई घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस फुटेज के आधार पर महिलाओं का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button