मध्यप्रदेश अपडेट

Madhya Pradesh Tourism : मध्यप्रदेश में इन जगहों पर करें गर्मी की छुट्टियां इंजॉय, भरपूर मिलेगा मजा

Madhya Pradesh Tourism: Enjoy summer holidays at these places in Madhya Pradesh, you will get a lot of fun

Madhya Pradesh Tourism : मध्यप्रदेश में इन जगहों पर करें गर्मी की छुट्टियां इंजॉय, भरपूर मिलेगा मजा
Madhya Pradesh Tourism : यूं तो मध्यप्रदेश में घूमने के लिए बहुत सारी जगह है, लेकिन इस बार गर्मी की छुट्टियां इंजॉय करने के लिए आप इन 4 जगहों पर जा सकते हैं। यहां आपको एक अलग ही आनंद की अनुभूति होगी, साथ ही आपकी गर्मी की छुट्टियां मजेदार बन जाएगी। यह पर्यटकों के लिए फर्स्ट चॉइस बनी हुई है। यहां जो प्राकृतिक नजारे मौजूद है वह आपका मन मोह लेंगे। तो चलिए जानते हैं इन जगहों के बारे में…

Madhya Pradesh Tourism : फर्स्ट चॉइस है यह सभी जगह

पंचमढ़ी

मध्य प्रदेश का पंचमढ़ी एक प्रसिद्ध हिल स्टेशन है जहां के प्राकृतिक सौंदर्य को देख लोग वहां के दीवाने हो जाते हैं। अक्सर छुट्टियां मनाने के लिए लोग पंचमढ़ी को चुनते हैं। गर्मियों की छुट्टी के लिए पंचमढ़ी बेस्ट जगह में से एक है। आप यहां शादी के बाद हनीमून पर भी जा सकते हैं। यहां आपको घूमने के लिए कई सारी जगहें मिल जाती हैं जहां पर आप जा सकते हैं।

हनुमंतिया टापू (Madhya Pradesh Tourism)

मध्य प्रदेश के खंडवा के पास स्थित हनुमंतिया टापू गर्मियों की छुट्टियों में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह में से एक है। यहां कई तरह की एक्टिविटी भी कर सकते हैं। यहां आप अपने बच्चों के साथ खुलकर एंजॉय कर सकते हैं। यह जगह मिनी गोवा और स्विजरलैंड के नाम से प्रसिद्ध है। दूर-दूर से लोग यहां पर बने कॉटेज में रहकर समुद्र का नजारा देखने के लिए आते हैं। यहां का नजारा देख लोग मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। आप भी गर्मियों में यहां घूमने के लिए जा सकते हैं।

पातालकोट (Madhya Pradesh Tourism) 

छिंदवाड़ा जिले के तामिया में प्राकृतिक की गोद में बसा पातालकोट धरती से करीब 3000 फीट नीचे है। इस जगह का दीदार करने के लिए और यहां घूमने के लिए दूर-दूर से पर्यटक आते हैं। इसे एक खूबसूरत घाटी माना जाता है। आप भी गर्मियों में इस जगह की सैर पर जा सकते हैं। यहां कई तरह की दुर्लभ जड़ी बूटियां और औषधि पाई जाती है। इतना ही नहीं आसपास घूमने के लिए कई जगह भी मौजूद है।

मांडू

मध्यप्रदेश के मांडू में घुमने के लिए कई ऐतिहासिक धरोहर, प्राकृतिक और धार्मिक जगहें मौजूद है जहां विदेशों से भी लोग घुमने के लिए आते हैं। इस टूरिस्ट प्लेस पर आप भी गर्मियों में घुमने के लिए जा सकते हैं। ये जगह घुमने के लिहाजे से एक दम अच्छी जगह है। यहां आपको घुमने के लिए कई सारी जगहें मिल जाएगी। यहां कई ऐतिहासिक धरोहर और महल है जो देखने लायक है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button