वायरल अपडेट

Panna Diamond Found: एमपी में मजदूर की चमक गई किस्मत, 9 दिन की खुदाई के बाद मिले 3 चमचमाते हीरे

Panna Diamond Found: सच्चे मन से प्रयास और परिश्रम किया जाए तो सफलता जरुर मिलती है। ऐसा ही मध्यप्रदेश के पन्ना में एक बुजुर्ग मजदूर के साथ हुआ। महज 9 दिन तक खदान में खुदाई के बाद ही उन्हें एक नहीं बल्कि 3-3 हीरे मिल गए। इनकी कीमत लाखों में बताई जा रही है। जिससे उनके परिवार का जीवन संवर जाएगा।

यह खुशकिस्मत मजदूर है पन्ना जिले के बेनिसागर में रहने वाले महादेव प्रसाद प्रजापति। उन्हें मात्र 9 दिन की मेहनत के बाद उथली हीरा खदान पटी से एक नहीं, बल्कि 3-3 चमचमाते हीरे मिले हैं। महादेव प्रसाद ने इन हीरों को हीरा कार्यालय में जमा करा दिया है। अब कार्यालय द्वारा जल्द ही इनकी नीलामी की जाएगी।

Panna Diamond Found: एमपी में मजदूर की चमक गई किस्मत, 9 दिन की खुदाई के बाद मिले 3 चमचमाते हीरे

20 दिन पहले ही लिया था पट्टा

बताया जाता है कि हीरा खदान में खुदाई करने के लिए पट्टा लेना होता है। उन्होंने करीब 20 दिन पहले ही पट्टा लेकर हीरा खदान शुरू की थी। इस दौरान उन्हें क्रमश: 2.58 कैरेट, 2.75 कैरेट और 3.09 कैरेट के जैम्स क्वालिटी के तीन हीरे मिले हैं।

15 लाख से ज्यादा आंकी गई कीमत

इन तीनों हीरों का कुल वजन 8.42 कैरेट मापा गया है। हीरा पारखी अनुपम सिंह का कहना है कि इनकी अनुमानित कीमत 15 लाख रुपये से अधिक हो सकती है। इस राशि से बुजुर्ग मजदूर न केवल अपनी बुनियादी जरुरतें पूरी कर सकेंगे, बल्कि उनका परिवार सुखपूर्वक जीवन जी सकेगा।

Panna Diamond Found: एमपी में मजदूर की चमक गई किस्मत, 9 दिन की खुदाई के बाद मिले 3 चमचमाते हीरे

अभी कच्चे घर में रहने को मजबूर

बुजुर्ग मजदूर महादेव प्रसाद के अनुसार वे मजदूर तबके से हैं। उन्हें कम सुनाई देता है और कच्चे घर में रहते हैं। उन्होंने कहा कि नीलामी के बाद मिलने वाली राशि से वे अपनी आर्थिक स्थिति सुधारना चाहते हैं।

अभी तक इतने हीरे मिल चुके

पन्ना की हीरा खदान के बारे में बताया जाता है कि शुक्रवार को 2 लोगों ने कुल 4 हीरे जमा किए हैं। वहीं अक्टूबर माह में अब तक 10 हीरे और इस साल की शुरुआत से अब तक 68 हीरे हीरा कार्यालय में जमा किए जा चुके हैं। इससे यह भी साबित होता है कि पन्ना की खदान में काफी हीरे मौजूद हैं।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button