बैतूल अपडेट

Betul News: रक्षाबंधन मनाने आई बहन के बेटे की करंट से मौत, त्योहार की खुशियों जगह पसरा मातम

Betul News: Sister's son who came to celebrate Raksha Bandhan dies of electrocution, mourning instead of the joy of the festival

Betul News: रक्षाबंधन मनाने आई बहन के बेटे की करंट से मौत, त्योहार की खुशियों जगह पसरा मातम
Source: Credit – Social Media

▪️ मनोहर अग्रवाल, खेड़ी सांवलीगढ़

Betul News: बैतूल जिला मुख्यालय के समीप स्थित खेड़ी सांवलीगढ़ ग्राम के पांढरीढाना में रक्षाबंधन पर अपने भाई की कलाई पर राखी बांधने आई बहन पर दुःख का पहाड़ टूट गया। उसके 5 वर्षीय बेटे की करंट लगने से मौत हो गई। इससे पूरा परिवार गम में डूब गया। त्योहार की खुशियां मातम में बदल गई। घटना 27 अगस्त की शाम की है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक भैंसदेही के चुरनी गांव के निवासी मनीष यादव की पत्नी रक्षाबंधन के त्यौहार पर अपने मायके खेड़ी सांवलीगढ़ के पांढरीढाना आई हुई थी। शाम को अपने मायके माधव यादव के घर पहुचीं थी कि 5 वर्षीय पुत्र सिद्धू को शौच के लिए ले गई। वहां से लौटने के बाद सिद्धू के हाथ पैर धोकर माँ सुनीता ने उसे अंदर जाने को कहा।

सिद्धू घर में चला गया, लेकिन खेल-खेल में उसने पानी से भीगे हाथ से कूलर को पकड़ लिया। कूलर की बॉडी में करंट था। जिससे सिद्धू उसमें चिपक गया और शोर मचाया तो उसे कूलर का स्विच ऑफ कर निकाला गया। उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन अस्पताल ले जाते समय मासूम सिद्धू ने दम तोड़ दिया।

त्यौहार पर हुए इस हादसे से परिवार में मातम पसरा हुआ है। इधर सिद्धू के शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। शव को परिजन पैतृक गांव चुरनी ले गये हैं। वहां उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button