बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Death in accident : फोरलेन पर वृद्ध को ट्रक ने कुचला, मौके पर हुई मौत

बैतूल। बैतूल-नागपुर फोरलेन हाइवे पर टहल रहे एक वृद्ध को ट्रक ने कुचल दिया। इससे मौके पर ही वृद्ध की मौत हो गई। सूचना मिलने पर वृद्ध के परिजन पहुंच गए थे। वहीं 100 डायल भी मौके पर पहुंची। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बडोरा निवासी रामदीन नरवरे (80) आज सुबह फोरलेन पर टहल रहे थे। इसी बीच भोपाल से नागपुर की ओर जा रहे ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। इससे मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। राहगीरों ने इसकी सूचना 100 डायल को दी। सूचना मिलने पर 100 डायल के कांस्टेबल शिव कुमार और पायलट निलेश राठौर मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्यवाही की।

accidents : अनियंत्रित होकर घर में घुसी बाइक, ईंट से टकराया युवक का सिर; उधर आम के पेड़ से गिरा बालक, गंभीर घायल

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button