मध्यप्रदेश अपडेट

MP Weather Update : अमरकंटक सहित कई शहरों में तापमान में गिरावट

MP Weather Update : मध्यप्रदेश में तापमान में लगातार गिरावट आती जा रही है। पचमढ़ी में जहां तापमान में और गिरावट आई है वहीं अमरकंटक का तापमान पचमढ़ी से भी कम हो गया है। हालांकि इनमें बहुत ज्यादा अंतर नहीं है। अन्य स्थानों पर भी तापमान में गिरावट आई है। इधर अगले 5 दिनों तक भी प्रदेश में मौसम पूरी तरह से खुला रहेगा। कहीं भी बारिश होने के आसार नहीं है।

MP Weather Update : अमरकंटक सहित कई शहरों में तापमान में गिरावट

MP Weather Update : मध्यप्रदेश में तापमान में लगातार गिरावट आती जा रही है। पचमढ़ी में जहां तापमान में और गिरावट आई है वहीं अमरकंटक का तापमान पचमढ़ी से भी कम हो गया है। हालांकि इनमें बहुत ज्यादा अंतर नहीं है। अन्य स्थानों पर भी तापमान में गिरावट आई है। इधर अगले 5 दिनों तक भी प्रदेश में मौसम पूरी तरह से खुला रहेगा। कहीं भी बारिश होने के आसार नहीं है।

मौसम केंद्र भोपाल द्वारा आज 4 नवंबर 2024 को जारी बुलेटिन में बताया गया है कि पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यत: शुष्क रहा है। इस दौरान सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस अनूपपुर के अमरकंटक में दर्ज किया गया है। वहीं पचमढ़ी में बीती रात का न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। एक रात पहले वहां का न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस था।

इनके अलावा मंडला में न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कल यहां का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस था। शहडोल के कल्याणपुर में 14 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। वहीं रीवा और सीधी में 14.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। कल इन दोनों स्थानों पर न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस था।

यहां सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान

कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान अभी भी बहुत ज्यादा नहीं गिरे हैं। नीमच के मरूखेड़ा में 20.6, देवास के कन्नौद और सागर में 20.2, नरसिंहपुर में 20, दमोह में 19.8 और धार में 19.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान बीती रात दर्ज किया गया।

सबसे कम अधिकतम तापमान यहां

कई जिलों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश में सबसे कम अधिकतम तापमान वाले शहरों और जिलों में अमरकंटक में 27.6, बालाघाट के मलाजखंड में 28.5, पचमढ़ी में 28.6, नरसिंहपुर में 30 और बैतूल में 30.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान

इनके अलावा राजगढ़ में सबसे ज्यादा 36.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। वहीं आगर मालवा और खजुराहो में 35.6, निवाड़ी के पृथ्वीपुर और गुना में 35.2, रतलाम में 35 और अशोकनगर के आंवरी में 34.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा।

राजधानी में ऐसा रहेगा मौसम

प्रदेश की राजधानी भोपाल में अगले 24 घंटों में आसमान साफ रहेगा। वहीं धुंध चल सकती है। हवा की औसत गति 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। पूरे प्रदेश की यदि बात करें तो मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों तक कहीं भी बारिश या गरज-चमक की संभावना नहीं है।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button