मध्यप्रदेश अपडेट

Madhya Pradesh Weather Alert: मध्यप्रदेश में फिर बदला मौसम, आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

Madhya Pradesh Weather Alert: हवाओं की दिशा बदलने और नमी बढ़ने के साथ मध्यप्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। धनतेरस के मौके पर शनिवार को प्रदेश के कई इलाकों में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने भोपाल और इंदौर संभाग के जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार को भोपाल और इंदौर संभाग के कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। मौसम केंद्र भोपाल ने आज जिन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है उनमें बड़वानी, खरगौन, खंडवा और बुरहानपुर शामिल हैं। मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

Madhya Pradesh Weather Alert: मध्यप्रदेश में फिर बदला मौसम, आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

शुक्रवार को इन जिलों में हुई बारिश

पिछले चौबीस घंटों में भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम, उज्जैन और जबलपुर संभाग के कुछ हिस्सों में भी बारिश दर्ज की गई। राज्य के पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में बादल छाए रहे और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई। राजधानी भोपाल में देर शाम बूंदाबांदी हुई, जबकि धार जिले में सबसे अधिक छह मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई।

Madhya Pradesh Weather Alert: मध्यप्रदेश में फिर बदला मौसम, आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

नमी बढ़ने से आसमान में छाए बादल

मौसम विभाग का कहना है कि नमी बढ़ने से दक्षिण-पूर्वी और दक्षिण-पश्चिमी मध्यप्रदेश के आसमान में बादलों का डेरा है। जिससे हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना बनी हुई है। हालांकि भारी वर्षा की कहीं संभावना नहीं है।

तापमान में गिरावट का दौर जारी

मौसम में बदलाव के साथ न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। शुक्रवार को प्रदेश का सबसे कम तापमान नौगांव में 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इसके अलावा अमरकंटक में 15.5, खंडवा में 17, चित्रकूट में 17.1 और खरगौन में 17.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। 17 शहरों में रात का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। दिन के समय सबसे अधिक तापमान रतलाम में 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बन रहा नया कम दबाव का क्षेत्र

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पूर्वी अरब सागर और लक्षद्वीप क्षेत्र में हवा के ऊपरी हिस्से में एक चक्रवात सक्रिय है। यह सिस्टम शनिवार तक केरल और कर्नाटक तट के पास कम दबाव के क्षेत्र में बदल सकता है। अगले दो दिनों में इसके और गहराने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा श्रीलंका और उत्तरी झारखंड के आसपास भी ऊपरी हवा के चक्रवात बने हुए हैं, जो प्रदेश के मौसम को प्रभावित कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button