बड़ी खबरें

Voice Changer Application : महिला की आवाज में आए कॉल तो हो जाएं सावधान…

Voice Changer Application : सालों पहले जब वॉइस चेंजर एप्लीकेशन आए थे तो यह केवल दोस्तों-परिचितों को उल्लू बनाने के काम में लिए जाते थे। लेकिन, अब अपराधियों द्वारा इसका उपयोग आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए किया जाने लगा है।

Voice Changer Application : सालों पहले जब वॉइस चेंजर एप्लीकेशन आए थे तो यह केवल दोस्तों-परिचितों को उल्लू बनाने के काम में लिए जाते थे। लेकिन, अब अपराधियों द्वारा इसका उपयोग आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए किया जाने लगा है।

यही कारण है कि अब यदि आपके पास भी किसी महिला या युवती की आवाज में कॉल आए तो तुरंत सतर्क होने की जरुरत है। हाल ही में ऐसे कुछ मामले भी सामने आए हैं। इसे देखते हुए मध्यप्रदेश पुलिस ने भी इस संबंध में एडवायजरी जारी कर लोगों को आगाह किया है।

क्या है वॉइस चेंजर एप्लीकेशन

वर्तमान समय में मोबाइल के लिये विभिन्न तरीकों के एप्लीकेशन उपलब्ध हैं। जिनमें से कई एप्लीकेशन ऐसे हैं जो कॉल करते समय आवाज को बदलने की सुविधा देते हैं। इसे वॉइस चेंजर एप्लीकेशन कहा जाता है।

इनकी निकाल सकते आवाज

ऐसे एप्स प्ले स्टोर व अन्य स्टोर पर आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं। ऐसी एप्लीकेशन का उपयोग कर किसी अन्य व्यक्ति, महिला, बुजुर्ग, बच्चों तथा कम्प्यूटर (रोबोट) की आवाज में कॉल करके बात की जा सकती है।

इन्हें बनाया जा रहा निशाना (Voice Changer Application)

हाल ही में कुछ प्रकरणों में देखने में आया है कि अपराधी वॉइस चेंजिंग एप्लीकेशन का दुरुपयोग कर रहे हैं। वे खुद की आवाज को महिला की आवाज में बदलकर छात्राओं एवं महिलाओं को कॉल करके किसी बहाने से अज्ञात स्थान पर बुलाते हैं। वहां फिर बलात्कार तथा लूट जैसे अपराधों को अंजाम दे रहे हैं।

यह सतर्कता बरतना है जरुरी (Voice Changer Application)

इस संबंध में राज्य सायबर पुलिस मुख्यालय भोपाल के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक योगेश देशमुखे कहते हैं कि यदि कोई अंजान व्यक्ति अपको कॉल करके महिला, बुजुर्ग, बच्चों की आवाज में आपको किसी भी प्रकार का प्रलोभन देकर या डरा धमका कर किसी अज्ञात स्थान पर बुलाने का प्रयास करें, तो ऐसी किसी भी कॉल पर आप सतर्क हो जाएं।

हो सकते हैं यह अपराध (Voice Changer Application)

अपराधी ऐसे वॉइस चेंजिंग एप का इस्तेमाल करके आपको या आपके परिजन को किसी स्थान पर बुलाकर अपराध कारित कर सकते हैं। वे शारीरिक क्षति पहुंचाना, अभद्र कार्य के लिये मजबूर करना या पैसों की डिमांड करने जैसे अपराध कर सकते हैं।

क्या करें और क्या न करें (Voice Changer Application)

1. किसी भी अन्जान नम्बर से आये कॉल पर विश्वास न करें, चाहे वह किसी शासकीय संस्था के नाम या शासकीय योजना का फायदा दिलवाने के नाम पर किये गये हों।

2. यदि कोई व्यक्ति आपको या आपके परिवारजनों को अंजान जगह मिलने बुलाता है तो या तो जाने से परहेज करें या अपने साथ किसी समझदार व्यक्ति को लेकर जायें।

3. ऐसे व्यक्ति जिन पर आपको शक होता है कि वह आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं, उनके बारे में अपने परिजनों एवं मित्रों को बता कर रखें।

4. वॉइस चेंजर एप्लीकेशन से तैयार की गई आवाज कई बार बेहद सुरुली व कम्प्यूटराइज्ड होती है। अत: ऐसे किसी कॉल के आने पर ध्यान देवें कि वह आवाज बनावटी तो नहीं है।

5. यदि कोई आपका परिचित बनकर कॉल करता है तो उक्त कॉल को काट कर जिस परिचित के नाम से कॉल की गई है, उसको उनके निजी नम्बर पर कॉल करके सुनिश्चित कर लें कि क्या उसी व्यक्ति के द्वारा आपको कॉल किया गया था।

6. यदि आपके साथ भी कोई सायबर अपराध वा इस तरह का अपराध घटित होता है या आपको किसी तरह की सायबर अपराध की जानकारी मिलती है तो उसकी शिकायत अपने नजदीकी पुलिस थाने में या http://www.cybercrime.gov.in या  Cyber Crime Help Line (Toll Free) नम्बर 1930 पर करें।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button