
Call Without Simcard: क्या कभी आपने सोचा है कि बिना सिम कार्ड के भी कॉल किए जा सकते हैं और इंटरनेट भी चलाया जा सकता है। दरअसल, अब ऐसी तकनीक आ गई है कि बिना सिम कार्ड के भी मोबाइल में इंटरनेट चलेगा और कॉल की सुविधा भी मिलेगी। इस सुविधा का नाम है ई-सिम (eSim)। यह सुविधा धीरे-धीरे हर मोबाइल कंपनी ले रही है। अभी भारत की टॉप टेलीकॉम कंपनियां जिओ, VI और एयरटेल सुविधा उपलब्ध कराती है। हालांकि यह सुविधा सिर्फ उन मोबाइल में एक्टिव होगी, जो इस इनके साथ कंपैटिबल हो। चलिए जानते हैं कि सिम कार्ड क्या है और इसके फायदे और नुकसान।
ई-सिम (eSim) क्या है? (Call Without Simcard)
दरअसल ई-सिम मोबाइल फोन में लगने वाला वर्चुअल सिम होता है। यह सिम कार्ड की तरह नहीं होता है। यदि आप ई-सिम लेते हैं, तो आपको अपने फोन में किसी प्रकार का कार्ड नहीं डालना होता है। यह टेलीकॉम कंपनी के जरिए ओवर-द-एयर एक्टिवेट किया जाता है, लेकिन इसमें आपको सिम कार्ड जैसे फीचर्स मिलते हैं।
ई- सिम के फायदे (Call Without Simcard)
इसमें के माध्यम से हमें मोबाइल में एक्स्ट्रा स्पेस की कोई जरुरत नहीं होती है।
यह बैटरी सेविंग में बहुत ही अच्छी होती है। इससे बिना किसी हार्डवेयर के बैटरी का खर्च काम होता है।
इसके खो जाने का कोई डर ही नहीं है किउंकि यह एक वर्चुअल सिम है। जिसका कोई हार्डवेयर नहीं होता है।
मैक्सिमम एक्सपर्ट यही कहते है की यह एक अच्छा और सिक्योर ऑप्शन है।
ई-सिम के नुकसान (Call Without Simcard)
हम अपनी मोबाइल डाउन होने पर अपनी सिम निकल कर दुसरे मोबाइल में डालकर उसे इस्तेमाल नहीं कर पाएँगे।
याह हम जल्दी जल्दी अपने ऑपरेटर को चेंज नहीं कर पाएँगे।
ई-सिम को एक्टिवटे करने के लिए ऑपरेटर कांटेक्ट करना जरुरी है। तभी हम यूजर ईद और पासवर्ड से इसको एक्टिवटे कर पाएंग़े।