बड़ी खबरें

IMD Weather Alert : मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ हो सकती है बारिश और ओलावृष्टि

IMD Weather Alert: Meteorological Department issued weather alert, heavy hailstorm may occur with strong winds.

IMD Weather Alert मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में तूफानी बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। हरियाणा के कई जिलों में  50 से 60 किलोमीटर की स्पीड से हवा चलेगी और आसमानी बिजली के साथ ओले भी गिरने की संभावना है। IMD ने इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा लोगों से सावधानी बरतने की सलाह दी है।

मौसम विभाग ने आज दिल्ली में बारिश के साथ-साथ महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में ओलावृष्टि की संभावना जताई है। IMD ने 10 मई के लिए राजस्थान में हीटवेव की स्थिति की भविष्यवाणी की है। इसके अलावा दिल्ली में रात में हल्की बारिश होने की संभावना है। दिन के दौरान अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के मुताबिक, “एक चक्रवाती परिसंचरण पूर्वोत्तर असम पर स्थित है, एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी बांग्लादेश पर है और एक ट्रफ निचले क्षोभमंडल स्तर में पूर्वी असम से उत्तरी ओडिशा तक बना हुआ है

IMD ने जानकारी दी है कि बुधवार को दोपहर 2 बजे के बाद प्रदेश के कई इलाकों में मौसम खराब हो गया है। बता दें कि हरियाणा सहित पूरे उत्तर भारत में तापमान तेजी से बढ़ौतरी हुई है।   बीती रात को कुछ जिलों में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री तक दर्ज किया गया। वहीं दिन में अधिकतम तापमान 43 डिग्री के पार पहुंच गया है।

वहीं, राजस्थान में 11 मई से लू का प्रकोप कम हो सकता है। गुजरात के तटीय क्षेत्रों में 14 मई तक गर्म और आर्द्र मौसम की स्थिति का अनुभव होने की संभावना है।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button