Live Death in Sai temple : साईं चरणों में सिर रखते ही युवक के निकले प्राण, साईं मंदिर से मौत का अनोखा सीसीटीवी फुटेज हुआ वायरल, देखें वीडियो…

Live Death in Sai temple : मौत से बड़ा सच कुछ भी नहीं। ये कब, कहां और किस रूप में आ जाए कोई कह नहीं सकता। हाल ही में मप्र के जबलपुर में चलती बस में ड्राइवर की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। वहीं मध्यप्रदेश के कटनी से एक और ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां पर साईं मंदिर (sai baba Temple) में दर्शन करने पहुंचे एक भक्त की उनके चरण में शीष रखते ही प्राण निकल (Live Death in Sai temple) गए। ये पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार कटनी जिले के मेडिकल व्यवसायी जो शिरडी वाले साईं बाबा के भक्त थे। वे हमेशा की तरह गुरूवार को भी अपने शहर के पहरुआ स्थित सांई बाबा के मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। यहां पर दर्शन के बाद वे साईं बाबा के श्रीचरणों में अपना सिर रखता है और जब वो काफी देर तक नहीं उठता है तो मंदिर के पुजारी वहां आकर उसे उठाने की कोशिश करते है, लेकिन तब तक हेमंत देह त्याग चुका था। बाद में लोगों ने उसे वहां से उठाया। वहां से राकेश को अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया जाता है कि राकेश की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। फिलहाल पुलिस भी घटना की जांच में जुटी हुई है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
रहस्यमय मौत… कटनी में साईं मंदिर में दर्शन करते समय शख्स की हो गई मौत. गिरते ही हो गई उसकी वहीं पर मौत.#Trending #TrendingNow pic.twitter.com/rOAYx852eU
— Narendra Singh (@NarendraNeer007) December 4, 2022
बैतूल में भी हुई थी इसी तरह की घटना
मप्र के बैतूल जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक विनोद डागा भी इस तरह से दुनिया को अलविदा कह गए थे। वे भी शहर के जैन दादावाड़ी मंदिर में पूजन कर रहे थे। इस दौरान उन्हें भी दिल का दौरा पड़ा और उनकी भी मौत हो गई थी। इस घटना का भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।



