
MP Board Time Table 2023: माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश (MP Board of Secondary Education) द्वारा ली जाने वाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा अब फरवरी माह से शुरू नहीं होगी। यह परीक्षाएं अब मार्च महीने में होंगी। हालांकि बोर्ड ने अभी तारीखों का ऐलान नहीं किया है। जल्द ही परीक्षा का विस्तृत टाइम टेबल घोषित किए जाने की संभावना है।
- Also Read: स्मार्टफोन की कीमत में HERO ने लांच की Electric Cycle, दमदार रेंज के साथ मिलेंगे बेहतरीन फीचर्स
कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं (10th 12th MP Board Exam New Date) फरवरी के बजाय मार्च में आयोजित किए जाने का निर्णय मंडल की साधारण सभा में लिया गया है। इन परीक्षाओं में राज्य के 18 लाख से ज्यादा विद्यार्थी शामिल होंगे। पूर्व में मंडल द्वारा 13 और 15 फरवरी से कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षाओं के शुरू होने की बात कही गई थी। लेकिन परिस्थितियों को देखते हुए परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया गया है। इसके तहत 10वीं और 12वीं की लिखित परिक्षाएं अब 15 फरवरी की जगह एक मार्च से शुरू होंगी।

बैठक में लिया निर्णय | MP Board Time Table 2023
बोर्ड के सदस्यों के प्रस्ताव पर साधारण सभा की हाल ही में आयोजित बैठक में एक मार्च से परीक्षा शुरू करवाने का निर्णय ले लिया गया है। एक मार्च से परीक्षा शुरू होने से फरवरी में प्रैक्टिकल की परीक्षाएं संपन्न करवाई जाएगी। इससे पहले मंडल ने 3 अक्टूबर 2022 को निर्देश जारी कर हाईस्कूल व हायर सेकेंडरी की बोर्ड परीक्षा की तारीख घोषित कर दी थी। आदेशानुसार, दोनों कक्षाओं की प्रायोगिक परीक्षाएं 13 फरवरी से 25 मार्च 2023 के बीच और सैद्धांतिक परीक्षाएं 15 फरवरी से 20 मार्च 2023 के बीच होनी थी, लेकिन तारीखों के ऐलान के बाद से ही वार्षिक परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होने पर बोर्ड के सदस्यों ने विरोध किया था।
उनका कहना था कि फरवरी में परीक्षाएं शुरू होने से विद्यार्थियों को पढने का समय नहीं मिल पाता है। वहीं प्रदेश के कई स्कूलों में कोर्स भी अधूरा रह जाता है। ऐसे में इसका पूरा असर छात्रों और रिजल्ट पर पड़ता है। कहा जा रहा है कि माशिमं ने सदस्यों के विरोध के बाद डेट बदली है। संभावना जताई जा रही है कि अब मंडल के द्वारा जल्द ही 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए विस्तृत टाइम टेबल जारी कर दिया जाएगा।



