टेक/ऑटो

Ola S1 Pro Scooter: बिना कोई पैसा खर्च करें घर ले आए ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, ईएमआई पर 10 हजार की छूट और 1 साल तक चार्जिंग फ्री

Ola S1 Pro Scooter: भारत में सबसे ज्‍यादा बिकने वाले ओला के स्‍कूटर्स  पर कंपनी भारी डिस्‍काउंट दे रही हैं। इस डिस्‍काउंट में आपको हजारों रूपए की बचत होगी, वहीं बिना एक रुपए भी जमा किए आप ओला के स्‍कूटर्स  को घर ले जा सकेंगे। इसी के साथ कंपनी ने एक साल की फ्री चार्जिंग भी दी है। चलिए जानते है ओला के इस ऑफर के बारेे में…

इस ऑफर के तहत ओला एस 1 प्रो इलेक्ट्रिक स्कूटर पर 10,000 रुपये की फ्लैट छूट दी जा रही है।

जीरो डाउन पेमेंट पर घर ले जाएं

आपको बता दें की ओला को तरफ से यह काफी खास पहल है। स्कूटर की कीमत लगभग 1.30 लाख रुपये एक्स शोरूम है। कम्पनी ने इसके लिए जीरो डाउन पेमेंट और कम मासिक ईएमआई की शुरुआत की है। इसकी ईएमआई महज 2,499 रुपये से शुरू हो रही है, जबकि ब्याज दरें 8.99 फीसदी से शुरू होती हैं।

10 मुफ्त स्कूटर

इसके अलावा मौजूदा ओला ग्राहक रेफरल प्रोग्राम रिवार्ड्स के तहत लाभ उठा सकते हैं, जबकि कंपनी अपने एक्सपीरियंस सेंटर पर आयोजित होने वाली रैफरल प्रतियोगिता के विजेताओं को 10 मुफ्त एस1 प्रो स्कूटर देने की योजना बना रही है। हालांकि, हाल ही में लॉन्च हुए S1 Air पर कोई विशेष छूट नहीं है।

OLA स्कूटरों की कीमत?

ओला इलेक्ट्रिक प्रीमियम ईवी स्पेस में टॉप पर रही है। कंपनी ने कहा कि उसने इस साल नवंबर में 20,000 से ज्यादा वाहन बेचे हैं और इस सेगमेंट में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी पर कब्जा किया है। इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में बने हैं और इनकी कीमत S1 Air के लिए 84,999 रुपये, S1 के लिए 99,999 रुपये और S1 प्रो के लिए 1.40 लाख रुपये (बिना छूट के) है। FAME सब्सिडी के बाद सभी कीमत एक्स-शोरूम हैं।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button