मध्यप्रदेश अपडेट

MP Weather Update : फिर बदलने वाला है मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश के साथ बिजली-आंधी की संभावना, जानें ताजा अपडेट

MP Weather Update: Weather patterns are going to change again, possibility of lightning and storm along with rain in these districts, know the latest updates.

MP Weather Update : मध्‍यप्रदेश में एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार भोपाल-इंदौर समेत 12 जिलों में बिजली के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं बादल छाने के कारण दिन के तापमान में भी गिरावट होने की संभावना जताई है। आज 20 अप्रैल शनिवार को भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर एवं इंदौर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बादल छाने के साथ तेज हवा और बारिश होने के आसार है। तो आइए जानते है किन जिलों में बदलेगा मौसम…

इन जिलों में बारिश-आंधी की संभावना (MP Weather Update)

एमपी मौसम विभाग के अनुसार, 21 से 23 अप्रैल के बीच भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर और इंदौर संभाग समेत 12 जिलों में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तेज रफ्तार से हवा भी चल सकती हैं। रविवार को भी प्रदेश में बारिश का सिलसिला तेज होने के आसार है। ऐसे में प्रदेश में कुछ दिनों के लिए गर्मी से राहत मिलेगी।

21 से 23 अप्रैल के बीच का मौसम (MP Weather Update)

21 अप्रैल यानी कल इंदौर, देवास, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, नरसिंहपुर, जबलपुर, सिवनी, मंडला, कटनी, उमरिया, डिंडोरी, शहडोल और अनूपपुर जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। 22 अप्रैल को नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडोरी और अनूपपुर 23 अप्रैल को सिवनी, मंडला और बालाघाट जिले में कहीं-कहीं हो सकती है।

24 अप्रैल से गर्मी और लू की आशंका

वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान के आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। इसके साथ एक द्रोणिका भी संबद्ध है। इसके असर से उत्तरी पाकिस्तान और उससे लगे पंजाब पर प्रेरित चक्रवात बन गया है। मध्य महाराष्ट्र पर हवा के ऊपरी भाग में भी एक चक्रवात और अरब सागर में एक प्रति चक्रवात मौजूद है। इस चक्रवात से लेकर तमिलनाडु तक एक द्रोणिका बनी हुई है।

इन मौसम प्रणालियों के असर से अलग-अलग स्थानों पर अरब सागर से लगातार नमी आ रही है, जिसके चलते बादल छाने और गरज-चमक के साथ बारिश की स्थिति बनने लगेगी। इतना ही नहीं 24 अप्रैल से गर्मी और लू की भी आशंका है। इस दौरान तापमान में भी उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button