बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

विधायक ब्रह्मा भलावी ने बजाए ढोल, ग्रामीणों के साथ जमकर थिरके (देखें वीडियो)

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    वीडियो में किसी कुशल कलाकार या वादक की तरह ढोल बजाते और ग्रामीणों के साथ नृत्य करते नजर आ रहे शख्स कोई साधारण व्यक्ति नहीं है बल्कि बैतूल जिले की घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक ब्रह्मा भलावी हैं। वे अपनी विधानसभा क्षेत्र के हरदू गांव में दीपावली पर्व पर रविवार को पहुंचे थे। सभी ग्रामीण सामूहिक रूप से ढोल बजाते हुए और नृत्य करके दीपावली मना रहे थे। विधायक श्री भलावी ने जब यह देखा तो वे भी खुद को नहीं रोक पाए और एक ग्रामीण से ढोल लेकर नृत्य करते हुए बजाने लगे। ग्रामीण भी अपने विधायक को अपने साथ पारंपरिक आदिवासी नृत्य करते और ढोल बजाते देख कर फूले नहीं समाए और उन्होंने दोगुने उत्साह से नाच गाकर दीवाली मनाई। उल्लेखनीय है कि जिले के आदिवासी बहुल गांवों में दीवाली का त्यौहार पूरे एक महीने तक मनाया जाता है। यहाँ हर गांव में दीवाली मनाने का एक दिन तय किया जाता है और उसी दिन दीवाली मनाई जाती है। ग्रामीण दीवाली मनाने के लिए अपने रिश्तेदारों को भी बुलाते हैं और फिर सभी मिलकर एक साथ यह त्यौहार मनाते हैं।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button