बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

yuvako ke shav mile : बैतूल और मासोद क्षेत्र में मिले दो युवकों के शव, एक की हुई शिनाख्त, बहन के घर आया था राखी बंधवाने

बैतूल (Betul Update)। जिले के कोतवाली बैतूल और मुलताई थाना क्षेत्रों में 2 युवकों के शव मिले हैं। बैतूल में मिले शव की शिनाख्त हो गई है। वह बुधवार को अपनी बहन के घर राखी बंधवाने आया था। उसके बाद से घर नहीं पहुंचने पर उसकी गुमशुदगी भी दर्ज कराई गई थी। वहीं मुलताई क्षेत्र में मिले युवक की अभी शिनाख्त नहीं हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बैतूल-खेड़ी रोड पर दनोरा फोरलेन चौराहे पर एक युवक का नग्र अवस्था में शव पड़ा मिलने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और निरीक्षण किया। पुलिस के मुताबिक मृतक की शिनाख्त चिचोली क्षेत्र के ग्राम टेकड़ा निवासी सुक्कल उर्फ सुनील पिता भिक्खू धुर्वे उम्र 33 वर्ष के रूप में की गई।

बताया जा रहा है कि युवक पिछले बुधवार को अपनी बहन के घर कोसमी में रक्षाबंधन के मौके पर आया था। बहन के घर से युवक घर जाने का कहकर निकला था, लेकिन घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने युवक की अपनी रिश्तेदारों सहित अन्य जगह पर तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इस पर गुमशुदगी की रिपोर्ट कोतवाली थाने में दर्ज कराई।

रविवार को लापता युवक सुक्कल का शव खेड़ी मार्ग फोरलेन चौराहे पर नग्न अवस्था में पड़ा मिला है। शव के पास मोटर साइकिल भी पड़ी मिली है। युवक की मौत किन कारणों से हुई अभी खुलासा नहीं हो पाया है। युवक की हत्या हुई या फिर और किसी कारण से मौत हुई है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेंगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इससे पूर्व सुबह मुलताई क्षेत्र में एक युवक का शव मिला है। पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र के अंतर्गत मासोद पुलिस चौकी के वायगांव से ढाना के बीच यह शव मिला है। शव एक पानी भरे गड्ढे में पड़ा था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के लोगों से मृतक की जानकारी ली पर कोई उसे पहचान नहीं पाया।

बताया जाता है कि मृतक की आंख पर चोट के निशान नजर आ रहे हैं। ऐसे में हत्या से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। मृतक के एक हाथ पर राखी बंधी हुई है। ऐसे में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक की मौत राखी के त्यौहार के बाद हुई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button