स्वास्थ्य अपडेट

Malaria Prevention Tips: कोई भी बुखार हो सकता है मलेरिया, इन उपायों से दूर रखे इस बीमारी को अपने परिवार से

Malaria Prevention Tips, Health Tips, Health News, Health Care, Prevent Malaria Dengue and Chikungunya, Malaria prevention, Malaria,

Malaria Prevention Tips: कोई भी बुखार हो सकता है मलेरिया, इन उपायों से दूर रखे इस बीमारी को अपने परिवार से
Source: Credit – Social Media

Malaria Prevention Tips: स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रतिवर्ष 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष 25 अप्रैल 2023 की विश्व मलेरिया दिवस की थीम है टाइम टू डिलीवर जीरो मलेरिया इन्वेस्ट, इनोवेट, इम्प्लीमेंट। साथ ही विश्व मलेरिया दिवस के उपलक्ष्य में स्वास्थ्य विभाग ने वे उपाय भी सुझाए हैं जिन्हें अमल में लाकर इस बीमारी से खुद को और अपने परिवार को दूर रखा जा सकता है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बैतूल डॉ. सुरेश बौद्ध ने जन सामान्य से अपील की है कि वे अपने घर के आसपास पानी जमा न होने दें। यदि घर के आसपास पानी जमा है तो उसकी निकासी अवश्य करें। यदि निकासी संभव न हो रूके हुए पानी में जला ऑइल या मिट्टी का तेल छिड़के, ताकि इन जगहों पर मलेरिया फैलाने वाले मच्छर न पनप सकें। सोते समय मच्छरदानी लगाएं, मच्छर लगाने वाली क्रीम क्वाईल या लिक्विड का इस्तेमाल करें, मच्छर मारने हेतु इलेक्ट्रिक रैकेट का इस्तेमाल करें, नीम की पत्तियों का धुऑ करें।

कोई भी बुखार मलेरिया हो सकता है अत: बुखार आने पर खून की जांच अवश्य कराएं तथा मलेरिया पाये जाने पर नि:शुल्क पूर्ण उपचार आशा कार्यकर्ता, एएनएम या शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में प्राप्त करें। बुखार आने पर खून की जांच हेतु आशा कार्यकर्ता, एएनएम या निकटतम स्वास्थ्य संस्था में सम्पर्क करें। (Malaria Prevention Tips)

मलेरिया संक्रमित मादा एनाफिलीज मच्छर के काटने से फैलता है। मलेरिया का मच्छर गड्ढों में भरे पानी, नदी के किनारों पर रूके पानी, झरनों, तालाबों एवं घर के आसपास रूके हुए पानी, हैंडपंप के आसपास रूके हुये पानी में पनपता है। मलेरिया बुखार के सामान्य लक्षण है- ठंड लगकर बुखार आना, पसीना आकर बुखार उतर जाना, सर दर्द होना, उल्टी होना एवं गंभीर स्थिति में बेहोशी आना आदि। यदि समय पर उपचार न लिया जाए तो व्यक्ति की मृत्यु भी हो सकती है। अत: बुखार आने पर खून की जांच अवश्य कराएं एवं मलेरिया पाए जाने पर पूर्ण उपचार अवश्य लें।

Related Articles

Back to top button