heavy rain alert: एमपी के 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई राज्यों में भी जमकर बरसेंगे बदरा
heavy rain alert: मध्यप्रदेश में एक बार फिर भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है। आज बुधवार को प्रदेश के 13 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है। इसके अलावा अन्य जिलों में भी वर्षा का मौसम बना रहेगा। प्रदेश के साथ ही देश के कई राज्यों में भी आज और आज से 15 अगस्त तक भारी बारिश होने की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है।
मौसम विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार बुधवार को प्रदेश के सीहोर, हरदा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट में भारी बारिश हो सकती है। इन जिलों में अगले 24 घंटे में 64.5 से 115.5 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है। अन्य जिलों में भी बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश तथा गरज-चमक का मौसम रहेगा। इसके बाद भी कई जिलों में लगातार भारी बारिश होती रहेगी।

गुरुवार को इन जिलों में अलर्ट (heavy rain alert)
गुरुवार को प्रदेश के बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, देवास, सीहोर, बैतूल, नर्मदापुरम, रायसेन, विदिशा, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, सिवनी, बालाघाट, मंडला, अशोकनगर और गुना में भारी बारिश होने की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है। अन्य जिलों में भी बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश तथा गरज-चमक का मौसम रहेगा।

15 से स्ट्रॉन्ग सिस्टम बनने के आसार (heavy rain alert)
मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि 15 अगस्त से बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव हो सकता है। इससे पूरे प्रदेश में फिर से तेज बारिश शुरू हो सकती है। दरअसल, अभी एक चक्रवातीय परिसंचरण एक्टिव है। इसके प्रभाव से आज से उत्तर-पश्चिम बंगाम की खाड़ी के ऊपर एक लो प्रेशर एरिया बनने की संभावना है। कल सुबह तक यह स्पष्ट हो जाएगा। इसके अलावा वर्तमान में एक मानसून ट्रफ और एक चक्रवातीय परिसंचरण एक्टिव है।
मंगलवार को इन जिलों में हुई बारिश (heavy rain alert)
इससे पहले मंगलवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहा। उमरिया में ढाई इंच से ज्यादा पानी गिर गया। ग्वालियर में आधा इंच से ज्यादा बारिश हुई और सीधी में आधा इंच पानी गिरा। इंदौर, पचमढ़ी, बालाघाट, सागर, रीवा, मंडला, डिंडौरी, सिवनी, मैहर, दमोह समेत कई जिलों में भी हल्की बारिश दर्ज की गई। पन्ना और विदिशा जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई।
देश के इन हिस्सों में होगी भारी बारिश (heavy rain alert)
मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह तक के लिए देश के विभिन्न राज्यों के लिए भी संभावित पूर्वानुमान जारी किया है। इसके अनुसार इस बीच कई राज्यों में भारी बारिश होगी।
उत्तर-पश्चिम भारत में 13 अगस्त को उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है। 12 से 15 अगस्त के दौरान जम्मू-कश्मीर में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। 12 से 18 अगस्त के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड; 12 से 15 अगस्त के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश; 12 से 14 अगस्त के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है।
इसी तरह 15 से 18 अगस्त के दौरान राजस्थान; 12 से 14 अगस्त के दौरान जम्मू, हिमाचल प्रदेश; 12 से 14 अगस्त के दौरान उत्तराखंड; 13 और 14 अगस्त को उत्तर प्रदेश में अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है। अगले 7 दिनों के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद और उत्तराखंड में कई स्थानों पर गरज और बिजली के साथ हल्की/मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
पूर्वोत्तर भारत में यह रहेगी स्थिति (heavy rain alert)
पूर्वोत्तर भारी में 13 अगस्त को अरुणाचल प्रदेश में कई स्थानों पर गरज, बिजली और छिटपुट भारी वर्षा के साथ हल्की/मध्यम वर्षा जारी रहने की संभावना है। 12-17 अगस्त के दौरान असम और मेघालय, 12-15 अगस्त के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 12 अगस्त को अरुणाचल प्रदेश में बहुत भारी वर्षा की संभावना है।
अगले 2 दिनों में जमकर वर्षा (heavy rain alert)
अगले 2 दिनों के दौरान कई स्थानों पर गरज और बिजली के साथ हल्की/मध्यम वर्षा होने की संभावना है। दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में 13 और 14 अगस्त को तेलंगाना में छिटपुट स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है। 14-18 अगस्त के दौरान कर्नाटक में, 12-14 अगस्त के दौरान रायलसीमा में, 12-18 अगस्त के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना में छिटपुट भारी वर्षा होने की संभावना है।
12 और 13 अगस्त को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, 12, 13, 17 और 18 अगस्त को केरल, 13 और 14 अगस्त को तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में, 13 को रायलसीमा में; 13-16 अगस्त के दौरान तेलंगाना में कुछ स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। अगले 5 दिनों के दौरान रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम तथा तेलंगाना में अधिकांश/कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा के साथ गरज और बिजली गिरने की संभावना है।
- Read Also: Betul Rojgar Mela: बैतूल में रोजगार मेला 13 अगस्त को: 9 कंपनियां करेंगी सैकड़ों पदों पर भर्ती
पूर्वी एवं मध्य भारत में यहां भारी वर्षा (heavy rain alert)
13 से 18 अगस्त के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ; छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। 14, 17 और 18 अगस्त को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में; 4 अगस्त को बिहार; 16 अगस्त को ओडिशा में; 18 अगस्त को पश्चिमी मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। 13, 14, 17 और 18 अगस्त को विदर्भ, छत्तीसगढ़; 13 अगस्त को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम; 12 और 13 अगस्त को बिहार और 13-15 अगस्त के दौरान ओडिशा में बहुत भारी बारिश की संभावना
पश्चिम भारत में ऐसे रहेंगे हालात (heavy rain alert)
13 से 18 अगस्त के दौरान मध्य महाराष्ट्र में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है; 12 से 18 अगस्त के दौरान कोंकण और गोवा में; 13 से 16 अगस्त के दौरान मराठवाड़ा में; 16 से 18 अगस्त के दौरान गुजरात क्षेत्र में; 18 अगस्त को सौराष्ट्र और कच्छ में; 15 से 18 अगस्त के दौरान मध्य महाराष्ट्र के कोंकण और गोवा, घाट क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। अगले 5 दिनों के दौरान इस क्षेत्र में कई/कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। (heavy rain alert)
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



