बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Accident: केसला में हुए सड़क हादसे में बैतूल के दो युवकों की दर्दनाक मौत, निर्माणाधीन पुलिया में बाइक समेत गिरे

  • उत्तम मालवीय, बैतूल
    इटारसी के पास केसला थाना क्षेत्र में बैतूल-भोपाल नेशनल हाइवे (NH) पर बीती रात हुए सड़क हादसे (Accident) में बैतूल जिले के 2 युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा जमुनिया नाले की निर्माणाधीन पुलिया पर हुआ। दोनों युवक बाइक समेत पुलिया में गिर गए। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पुलिस को सुबह मिली।

    केसला थाना के एएसआई अनिल शर्मा ने बताया कि सुबह सूचना मिली थी कि जमुनिया नाले पर सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए भिजवाया। दोनों के पास मिले दस्तावेजों के आधार पर उनकी शिनाख्त ओमप्रकाश भूमरकर निवासी पारबिरोली (मुलताई) और राहुल पवार निवासी पाथाखेड़ा (सारणी) के रूप में हुई है। दोनों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

    बताया जाता है कि राहुल पवार का परिवार अब छिंदवाड़ा शिफ्ट हो गया है। दोनों युवकों के परिजन केसला पहुंच रहे हैं। बताया जाता है कि दोनों युवक अपाचे मोटर साइकिल से इटारसी से बैतूल की ओर आ रहे थे। इस बीच हादसे का शिकार हुए। रात में किसी की भी नजर नहीं पड़ने के कारण न तो उन्हें अस्पताल पहुंचाया जा सका और ना ही पुलिस को सूचना मिल सकी।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button