Betul Crime News: बैतूल पुलिस की कार्रवाई, 60 हजार के 8 किलोग्राम गांजा सहित दो आरोपियों को दबोचा
Betul Crime News: Action of Betul police, arrested two accused including 8 kg of ganja worth 60 thousand
Betul Crime News: (बैतूल)। बैतूल गंज थाना पुलिस द्वारा दो आरोपियों से 60000 रुपये का 8 किलोग्राम गांजा जप्त किया गया है। आरोपी इस गांजे की डिलीवरी देने की फिराक में थे। इसी बीच मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज सोनी एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सृष्टि भार्गव के मार्गदर्शन में पुलिस ने यह कामयाबी हासिल की।
पुलिस ने बताया कि थाना गंज प्रभारी निरीक्षक एबी मर्सकोले एवं स्टाफ को 06 जून को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि दीपेन्द्र हरोड़े उर्फ सरकार एवं शशांक कुमरे हमलापुर में मांझी सरकार कार्यालय के सामने खड़े हैं। जिनके बैग में अवैध मादक पदार्थ गांजा है। उसे लेकर वे कहीं डिलीवरी देने जा रहे हैं। इस पर एसआई रवि शाक्य द्वारा हमराह स्टाफ के मौके पर पहुंच कर मुखबीर द्वारा बताए गये हुलिये के दो लोगों को पकड़ा गया। जिनके पास मिले बैग में से चार-चार किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती करीबन 60000 रुपये का पाया गया।
इस पर आरोपी दीपेन्द्र हारोडे उर्फ सरकार पिता संतोष हारोड़े उम्र 21 वर्ष निवासी डिपो के पास हमलापुर एवं आरोपी शशांक कुमरे पिता नामदेव कुमरे उम्र 18 वर्ष निवासी सुभाष वार्ड हमलापुर गंज बैतूल को गिरफ्तार किया गया। यदि इन्हें शीघ्र नहीं पकड़ा जाता तो वे वहां से निकल जाते और अवैध मादक पदार्थ की अफरा तफरी कर देते। आरोपी दीपेन्द्र हारोडे उर्फ सरकार एवं आरोपी शशांक कुमरे के विरुद्ध 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। इस कार्रवाई में निरीक्षक एबी मर्सकोले, एसआई रवि शाक्य, आदित्य करदाते, एएसआई उमेश बिल्लौरे, हेड कांस्टेबल अतुल शर्मा, कांस्टेबल आकाश, जसपाल, सुभाष, नितिन की विशेष भूमिका रही।



