मध्यप्रदेश अपडेट

MP Free Ration Eligibility: खुशखबरी! MP के 20 लाख परिवारों को मिलेगी फ्री राशन पात्रता पर्ची, e-KYC अभियान से राहत

MP Free Ration Eligibility: मध्यप्रदेश के उन परिवारों के लिए खुशखबरी है जो कि पिछले कई महीनों से पात्रता पर्ची मिलने का इंतजार कर रहे थे। ई-केवायसी के लिए चलाए गए अभियान में 20 लाख हितग्राहियों के नाम हटाए जा चुके हैं। अब इतने ही नए हितग्राहियों को पात्रता पर्ची (food coupons) मिल सकेंगे। इसके लिए विंडो भी ओपन की जा रही है। अब यह परिवार भी फ्री राशन ले सकेंगे।

प्रदेश के खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया है कि भारत सरकार के निर्देशानुसार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत सभी पात्र हितग्राहियों की पहचान सुनिश्चित करने के लिये ई-केवायसी करवाई जा रही है। गत 5 माह में एक करोड़ से अधिक हितग्राहियों की ई-केवायसी कराई जा चुकी है। अब लगभग 20 लाख नवीन पात्र हितग्राहियों को पात्रता पर्ची दी जा सकेगी। इन नवीन हितग्राहियों को पात्रता पर्ची जारी करने के लिये विंडो ओपन किया जा रहा है।

Free Ration : सरकार ने रद्द किए 5.8 करोड़ राशन कार्ड, कहीं आपका भी तो नहीं

ई-केवायसी कराने के लिए अभियान (MP Free Ration Eligibility)

आयुक्त खाद्य कर्मवीर शर्मा ने जानकारी दी है कि प्रदेश की लगभग 27 हजार उचित मूल्य दुकानों पर लगाई गई पीओएस मशीन से पात्र हितग्राहियों के ई-केवायसी करने की व्यवस्था के अतिरिक्त वृद्ध, बच्चों के तथा हितग्राही द्वारा घर बैठे ई-केवायसी करने की सुविधा भारत सरकार के मेरा ई-केवायसी एप से फेस एथेंटिकेशन द्वारा करने की सुविधा दी गई है।

सभी हितग्राहियों को ई-केवायसी कराने के लिये प्रतिमाह 2 से 3 बार SMS किए गए। उचित मूल्य दुकानों पर इस संबंध में सूचना प्रदर्शित की गई। समाचार पत्रों में ई-केवायसी कराने के लिये समाचार प्रकाशित कराए गए।

ग्राम और मोहल्लों में लगाए गए कैम्प (MP Free Ration Eligibility)

ई-केवायसी करने विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत ई-केवायसी से शेष हितग्राहियों की सूची स्थानीय निकाय, खाद्य विभाग एवं जिला प्रशासन को उपलब्ध कराई गई। ग्राम एवं मोहल्ले में कैम्प लगाए गए। दिव्यांग/वृद्ध की घर-घर जाकर ई-केवायसी की गई। कैम्प में उचित मूल्य दुकान के विक्रेता एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग/नगरीय निकाय के अमले को लगाया गया।

अपात्र हितग्राहियों का किया चिन्हांकन (MP Free Ration Eligibility)

हितग्राही के ग्राम में ही पीओएस मशीन के माध्यम से ई-केवायसी किए गए। वर्तमान में सम्मिलित हितग्राहियों में से मृत/अस्तित्वहीन/दोहरे/अपात्र पाए जाने वाले हितग्राहियों का चिन्हांकन किया गया। जिन पात्र हितग्राहियों के आधार डाटा अपग्रेड नहीं थे, उनको कैम्प में भेजकर अपग्रेड कराया गया। अभियान की लगातार मॉनिटरिंग की गई।

20 लाख नए हितग्राही जोड़े जा सकेंगे (MP Free Ration Eligibility)

विभाग द्वारा ई-केवायसी के लिये किए गए इन प्रयासों के फलस्वरूप विगत 5 माह में 1 करोड़ से अधिक पात्र हितग्राहियों के ई-केवायसी कराए गए। अभी तक 90 प्रतिशत हितग्राहियों के ई-केवायसी किए जा चुके है। कुल पात्र हितग्राही 5 करोड़ 32 लाख हैं। खाद्य सुरक्षा अधिनियम अंतर्गत 29 श्रेणी के 20 लाख नवीन पात्र हितग्राहियों को जोड़ने हेतु कुशन प्राप्त हो सका है। ई-केवायसी होने पर SMART-PDS अंतर्गत पात्र परिवारों को राशन का वितरण करने में सुविधा होगी। (MP Free Ration Eligibility)

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button