बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

जेएच कॉलेज परिसर में लगे चंदन के 4 पेड़ काटे, सीसीटीवी लगे होने और सिक्योरिटी गार्ड होने के बावजूद दिखा दी करामत

फोटो: सचिन जैन
  • उत्तम मालवीय, बैतूल
    बैतूल के जेएच कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था पर हमेशा ही सवालिया निशान लगा रहता है। बीती रात हुई एक घटना ने एक और सवाल खड़ा कर दिया है। बीती रात अज्ञात आरोपियों ने कॉलेज परिसर में स्थित चंदन के 4 पेड़ काट दिए। हालांकि लकड़ी वे नहीं ले जा पाए हैं। पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। गेट पर सिक्योरिटी गार्ड भी तैनात रहते हैं।

    इसके बावजूद ऐसी घटना घटने से सुरक्षा व्यवस्था कटघरे में खड़ी हो गई है। बताया जाता है कि चंदन के यह पेड़ प्राचार्य चेम्बर के ठीक सामने स्थित बगीचे में थे। जिन्हें अज्ञात चोरों ने काट लिया। सम्भवतः इसी बीच किसी के आ जाने या देख लिए जाने से चोर लकड़ी नहीं ले जा पाए और फरार हो गए। घटना की सूचना गंज थाने में दी गई है।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button