बड़ी खबरेंबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

रोड और ब्रिज के निर्माण के लिए राज्य सरकार से अनुमति दिलाएं: जीएम

  • विजय सावरकर, मुलताई
    मध्य रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार लाहोटी रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के लिए मंगलवार सुबह मुलताई रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां भाजपा नेता और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हेमंत शर्मा ने महाप्रबंधक श्री लोहाटी को 2 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। सौंपे गए ज्ञापन में मुलताई-बोरदेही मार्ग पर रोड ओवर ब्रिज का निर्माण और मुलताई स्टेशन पर जबलपुर-अमरावती-जबलपुर एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों के स्टॉपेज की मांग रखी गई। जिस पर श्री लोहाटी ने कहा कि आप राज्य सरकार से रोड ओवर ब्रिज निर्माण के लिए अनुमति दिला दीजिए।

    जन आंदोलन मंच के सदस्य अनिल सोनी, रजनीश गिरे, महेश पाठक, यादवराव निंबालकर, श्रवण गुजरे ने भी मुलताई स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के स्टॉपेज की मांग, रोड ओवर ब्रिज बनाने की मांग और स्टेशन परिसर में सुलभ शौचालय निर्माण के लिए जमीन की एनओसी देने की मांग की। एडवोकेट और रेलवे स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्य टीके चौधरी ने भी मुलताई स्टेशन की मूलभूत आवश्यक समस्या का निराकरण करने का ज्ञापन सौंपा।

    गार्डन और आवास का किया निरीक्षण

    महाप्रबंधक ने स्टेशन परिसर में बने सरकारी आवासों और गार्डन का निरीक्षण किया। उन्होंने गार्डन के माली को पुरस्कृत किया। इसके बाद महाप्रबंधक ने स्टेशन परिसर में 10 किलोवाट आन ग्रिड सोलर पावर प्लांट का भी उद्घाटन किया।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button