बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Nagar parishad ward aarkshan : नगर परिषद चिचोली और आठनेर के वार्डों का आरक्षण, देखें किस वार्ड से किस वर्ग के उम्मीदवार लड़ सकते हैं चुनाव

• निखिल सोनी, आठनेर

बैतूल जिले की नगर परिषद चिचोली और आठनेर के वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया मंगलवार को संपन्न हुई। कलेक्ट्रेट कार्यालय बैतूल में आरक्षण की यह प्रक्रिया संपन्न हुई। इसमें इन दोनों ही नगर परिषदों के सभी 30 वार्डों का आरक्षण कर लिया गया है।

चिचोली नगर परिषद में वार्ड 1 ओबीसी महिला, वार्ड 2 अनारक्षित महिला, वार्ड 3 एससी, वार्ड 4 ओबीसी, वार्ड 5 अनारक्षित, वार्ड 6 एसटी, वार्ड 7 अनारक्षित, वार्ड 8 अनारक्षित, वार्ड 9 ओबीसी, वार्ड 10 अनारक्षित महिला, वार्ड 11 ओबीसी महिला, वार्ड 12 ओबीसी महिला, वार्ड 13 अनारक्षित, वार्ड 14 अनारक्षित महिला और वार्ड 15 अनारक्षित महिला वर्ग के लिए आरक्षित हुआ है।

नगर परिषद आठनेर में माँ दुर्गा वार्ड अनारक्षित (महिला), माँ ताप्ती वार्ड, अनारक्षित (महिला), भगतसिंह वार्ड अनारक्षित (महिला), छत्रपति शिवाजी वार्ड, अनारक्षित (महिला), स्वामी विवेकांनद वार्ड अनारक्षित, महात्मा गांधी वार्ड अन्य पिछडा वर्ग (महिला), महाराणा प्रताप वार्ड अनुसूचित जन जाति, सुभाष वार्ड अन्य पिछडा वर्ग, पंडित दीनदयाल वार्ड अनारक्षित, भवानी वार्ड अनुसूचित जनजाति, लोकमान्य तिलक वार्ड अनारक्षित, डा. भीमराव अंबेडकर वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग, श्रीराम वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला), चन्द्रशेखर आजाद वार्ड अनारक्षित और महावीर वार्ड अन्य पिछडा वर्ग (महिला) वर्ग के लिए आरक्षित हुआ है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button