मनोरंजन अपडेट

Funny Jokes: पति ने पत्नी से बड़े ही प्यार से कहा- काश तुम शक्कर होती, पति का जवाब सुन नहीं रूकेगी हंसी…

Funny Jokes: The husband lovingly said to his wife - I wish you were sugar, you will not stop laughing after hearing the husband's answer...

Funny Jokes: सेहतमंद रहना जीवन को खुशनुमा बना देता है और सेहतमंद बने रहने के लिए हंसना जरूरी है। आज लोगों को कई बीमारियां हो रही हैं। कारण यही है कि लोग हंसना भूल गये हैं। हंसने से मन खुश रहता है और आप सकारात्मक सोचते हैं। हंसने के लिए किसी व्यक्ति को खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए। 

दिन में जब भी समय मिले खुलकर हंसना चाहिए। हंसने-मुस्कुराने से हम खुश रहते हैं और तनाव से दूर रहते हैं। इसके साथ ही चेहरे की चमक बरकरार रहती है। अगर आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं।

इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

Funny Jokes

मजेदार जोक्स – हंसना जरूरी है। (Funny Jokes)

शिक्षक ने परीक्षा में चार पन्ने का निबंध
लिखने के लिए बच्चों को दिया।
निबंध का विषय था ‘आलस्य क्या है’?
एक बच्चे ने तीन पेज को खाली छोड़ दिया और
चौथे पन्ने पर बड़े अक्षरों में लिखा…
यही आलस्य है।

एक पति-पत्नी के बीच जोर-जोर से झगड़ा हो रहा था।
पति ने कहा- देखो, अब तुम एक शब्द भी मत बोलना
वरना मेरे अंदर का पशु जाग जाएगा।
पत्नी ने कहा- जागने दो तुम्हारे अंदर के पशु को,
भला चूहे से भी कोई डरता है।

पति- आज खाना क्यों नहीं बनाया?
पत्नी- गिर गई थी लग गई….
पति- कहां गिर गई थी और क्या लग गई थी ?
पत्नी- तकिये पर गिर गई थी।
और आंख लग गई थी।

टीचर- तुम पढ़ाई पर ध्यान क्यों नहीं देते?
स्टूडेंट- क्योंकि पढ़ाई सिर्फ दो वजहों से की जाती है।
टीचर- अच्छा जनाब, कौन सी हैं वो दो वजहें, जरा बताओ तो?
स्टूडेंट- या तो डर से या शौक से,
मैं बिना वजह कोई शौक रखता नहीं
और डरता तो मैं किसी से भी नहीं।

पति ने पत्नी से बड़े ही प्यार से कहा-
काश तुम शक्कर होती,
कभी तो मीठा बोलती
पत्नी- काश तुम अदरक होते, कसम से; जी भर के कूटती।
पत्नी का जवाब सुनकर पति बेहोश।

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है। किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है।) 

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button