बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

दर्दनाक: बगल में रखा बैग और आकर लेट गया पटरी पर, ट्रेन आते ही हुए यह हाल…

  • नवील वर्मा, शाहपुर
    बैतूल जिले के डोडरामोहर और पोलापत्थर स्टेशन के बीच भौरा में मंगलवार शाम को एक अज्ञात व्यक्ति ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले उसने बाकायदा कपड़ों से भरा अपना बैग बगल में रखा। इसके बाद पटरी पर आकर लेट गया। ट्रेन आते ही उसके शरीर के परखच्चे उड़ गए।

    मौत का लाइव वीडियो… डांस करते-करते निकल गई जान, दोस्त समझते रहे एक्टिंग कर रहा

    प्राप्त जानकारी के अनुसार बैतूल-इटारसी सेक्शन पर आज शाम को डोडरामोहर और पोलापत्थर के बीच डाउन ट्रैक पर एक वृद्ध अज्ञात व्यक्ति ट्रेन के सामने आकर पटरी पर लेट गया। कुछ ही देर बाद एक गुड्स ट्रेन आई। पायलट ने जब पटरी पर उसे लेटे देखा तो हॉर्न बजाकर उठाने के प्रयास किए और ट्रेन रोकने की कोशिश भी की। लेकिन गति अधिक होने से वह कुछ नहीं कर पाया।

    खौफनाक: दोस्त बनाता रहा वीडियो और ट्रेन की चपेट में आकर चली गई युवक की जान

    देखते ही देखते पटरी पर लेटे व्यक्ति के शरीर के परखच्चे उड़ गए। यह देख लोको पायलट के भी रोंगटे खड़े हो गए। लोको पायलट ने तत्काल ही स्टेशन मास्टर को घटना की जानकारी दी। स्टेशन मास्टर ने फिर पुलिस और जीआरपी को सूचित किया।

    लोक सेवा केंद्र के ऑपरेटर ने लगाई फांसी, यह है वजह

    बताते हैं कि घटना में मृतक का गर्दन से ऊपर का हिस्सा क्षत-विक्षत हो गया है। इसके अलावा दाहिना पैर घुटने के नीचे से कट गया है। अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। उसकी शिनाख्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

    सीएम की सभा में ग्रामीण ने मचाया हंगामा, आत्महत्या की दी चेतावनी

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button