बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

प्रभातपट्टन के पास ट्रैक्टर पलटा, फंसे चालक को बाहर निकलने एक घण्टे चला रेस्क्यू


  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    मुलताई थाना क्षेत्र के अंतर्गत प्रभातपट्टन के पास बीती रात एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नाले में पलट गया। इससे चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गया और बुरी तरह जख्मी हो गया।सूचना मिलने पर 108 की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे रेस्क्यू कर उसे निकाला। इसके बाद प्राथमिक उपचार प्रदान करते हुए उसे प्रभात पट्टन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया। 108 सेवा के योगेश पवार और संतोष माटे ने बताया की एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नाले में जा पलटा था। इस दुर्घटना में चालक बुरी तरह से फंस गया। उसे सुरक्षित निकालने के लिए एक घंटे तक रेस्क्यू चला। चालक को निकालने के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभातपट्टन में प्राथमिक उपचार कर परिजनों ने मुलताई के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है। बताया जाता है कि ट्रैक्टर चालक रमेश पिता गुरु सरिया (40) खेत से घर आ रहा था। इस बीच वह हादसे का शिकार हो गया।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button