बैतूल अपडेट

Betul Samachar : बैतूल और मुलताई क्षेत्र में लगी आग, किसानों को लाखों का हुआ नुकसान

Betul Samachar: Fire broke out in Betul and Multai area, farmers suffered loss worth lakhs

Betul Samachar : बैतूल और मुलताई क्षेत्र में लगी आग, किसानों को लाखों का हुआ नुकसान
Betul Samachar : बैतूल और मुलताई क्षेत्र में लगी आग, किसानों को लाखों का हुआ नुकसान

राकेश अग्रवाल, मुलताई

Betul Samachar : बैतूल के पास दनोरा गांव में रविवार सुबह एक गन्ना बाड़ी में आग लग गई। इससे किसान को भारी नुकसान पहुंचा। उधर मुलताई क्षेत्र के ग्राम चन्दोरा खुर्द में भी एक खेत में आग लग गई। इससे खेत में रखी सोयाबीन की लगभग 9 एकड़ की फसल आगजनी से बर्बाद हो गई। घटना में किसान को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय के समीप ग्राम दनोरा में किसान मनोज गाड़वे के खेत की गन्ना बाड़ी में आज सुबह अचानक आग लग गई। उनके परिवार के सदस्यों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग लगातार फैलती ही जा रही थी। इस पर दमकल को सूचना दी गई। सूचना पर दमकल ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। किसान मनोज गाड़वे ने बताया कि हालांकि आग पर जब तक काबू पाया जाता, तब तक चार एकड़ की गन्ना बाड़ी खाक हो चुकी थी। इससे उन्हें लाखों का नुकसान हुआ है।

Betul Samachar : बैतूल और मुलताई क्षेत्र में लगी आग, किसानों को लाखों का हुआ नुकसान
Betul Samachar : बैतूल और मुलताई क्षेत्र में लगी आग, किसानों को लाखों का हुआ नुकसान

उधर मुलताई क्षेत्र के ग्राम चन्दोरा खुर्द में अज्ञात कारणों से एक खेत में आग लग गई। इससे खेत में रखी सोयाबीन की फसल जलकर खाक हो गई। लगभग 9 एकड़ की फसल आगजनी से बर्बाद हो गई। इससे किसान को लाखों रुपए का नुकसान हो गया। आसपास के किसानों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग नहीं बुझ पाई और फसल पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

बताया जा रहा है कि चन्दोरा खुर्द निवासी रमेश पिता मारुति पाटिल के खेत में आज अज्ञात कारणों से आग लग गई। किसान ने बताया कि हाईटेंशन लाइन के नीचे सोयाबीन की खरई के लगाई थी। अचानक फसल में से आग की चिंगारी निकलने लगी और देखते-देखते ही आग भड़क गई।

किसान आशीष पाटिल ने बताया कि लगभग 9 एकड़ में सोयाबीन की फसल लगी थी, जिसको काटकर खरई जमाई गई थी। आगजनी से लाखों रुपए का नुकसान हो गया है। मामले की शिकायत मुलताई थाने में की गई है।

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Optical Illusion: इस तस्वीर मे छिपा है लड़की की अलावा एक और चेहरा, क्‍या आप ढूंढ पाएंगे? 10 सेकंड में करें चैलेंज पूरा

Related Articles

Back to top button