बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Accident : खोकरा रैय्यत में ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, दादी और पोता हुए घायल

• नवील वर्मा, शाहपुर
बैतूल जिले के शाहपुर ब्लॉक के खोकरा रैय्यत में सोमवार दोपहर को गिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दादी एवं पोता बुरी तरह से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार नवनीत पिता मोहरसिंह उइके उम्र 22 वर्ष एवं दसीया बाई पति प्यारसिंह उइके उम्र 75 वर्ष दोनों दादी-पोता बैंक में पैसा निकालने पाढर जा रहे थे।

इस बीच रास्ते में लोमनढाना और खोकरा रैयत के बीच में गिट्टी से भरा ट्रैक्टर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। वहीं राहगीरों ने डायल हंड्रेड को सूचना दी। इससे डायल हंड्रेड ने दोनों दादी एवं पोता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर में भर्ती कराया। जहां दोनों का उपचार जारी है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button