बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

कुएं में पड़ा था बोरा, उसमें भरी थी युवक की लाश, जला हुआ था आधा हिस्सा

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    जिले के चिचोली थाना क्षेत्र के ग्राम हर्रावाड़ी के मेंढाढाना में एक अनुपयोगी पड़े कुएं से बोरे में भरी एक लाश बरामद हुई है। पुलिस ने बोरा निकालकर शव का मुआयना किया तो वह आधी जली पाई गई। शव ग्राम के ही कोटवार के 41 वर्षीय बेटे का है। वह 15 फरवरी से लापता था। मामला हत्या का होने की संभावना जताई जा रही है।

    मेंढाढाना में किसान विवेक पटेल के खेत में स्थित पुराने कुएं में उग चुकी झाड़ियों के बीच ग्रामीणों ने रविवार सुबह एक बंधा बोरा पड़ा देखा। संदेह होने पर इसकी सूचना चिचोली पुलिस थाने को दी गई। जानकारी मिलने पर चिचोली टीआई अजय सोनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

    ऊपर से ही नजर आ रहा था कि बोरे में लाश बंद है, जिसके पैर दिख रहे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यह बोरा निकलवाया। बोरे में बंद शव का आधा हिस्सा जला हुआ था। शव के बारे में जानकारी जुटाने पर पता चला कि वह कोटवार ब्रज उबनारे के बेटे कैलाश उबनारे (41) की है।

    बताया जाता है कि वह 15 फरवरी की रात से लापता था। सभी दूर तलाश करने पर भी जब पता नहीं चला तो कल शाम को ही पुलिस थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। बताया जाता है कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। प्रथमदृष्टया मामला हत्या का लग रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button