देश/विदेश

Google New Update: जल्द गायब हो जाएंगे आपके मोबाइल से सारे कांटेक्ट, कहीं आपके भी साथ न हो जाए ऐसा, तत्काल उठाए ये कदम

Google New Update, Google new update today, Google new update android, google new update 2023, Google new update algorithm, latest google algorithm update, google news today, google algorithm update april 2023, google news world

Google New Update: जल्द गायब हो जाएंगे आपके मोबाइल से सारे कांटेक्ट, कहीं आपके भी साथ न हो जाए ऐसा, तत्काल उठाए ये कदम
Source: Credit – Social Media

Google New Update: जरा सोचिए यदि आपके मोबाइल में सेव किए सभी कांटेक्ट अचानक गायब हो जाए तो आप क्या करेंगे। यदि आप भी एंड्रॉयड स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं तो आपको भी कांटेक्ट की परेशानी आने वाली है। दरअसल, गूगल के नए अपडेट के कारण लोगों के मोबाइल से कांटेक्ट गायब हो रहे हैं। आपके मोबाइल से कांटेक्ट गायब हो जाए तो आपको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बता दें कि गूगल ने हाल ही में कॉन्टेक्ट सिंक ऑप्शन को लेकर कुछ बदलाव किए हैं। इस बदलाव की वजह से यूजर को उनके कॉन्टेक्ट्स सिंक करने को लेकर कुछ परेशानी आ सकती है।

एंड्राइड मोबाइल में आ रही परेशानी

गूगल के इस नए अपडेट के बाद यूजर्स कॉन्टेक्ट सिंक को लेकर कुछ नई स्थितियों से गुजर सकते हैं। अगर यूजर गूगल कॉन्टेक्ट्स में सिंक ऑप्शन को टर्न ऑफ कर लेता है तो पहले सिंक किए हुए सारे कॉन्टेक्ट्स को एंड्रॉइड डिवाइस से खो सकता है।

गूगल ने किया बदलाव

ऐसी स्थिति में यूजर पुराने सिंक गए कॉन्टेक्स्ट्स को पुराने डिवाइस में तो पा सकेगा, लेकिन नए कॉन्टेक्ट्स को किसी नए डिवाइस में कैरी फॉरवर्ड नहीं कर सकेंगे। यह नया बदलाव गूगल प्ले सर्विस v23.20 के रोलआउट होने के बाद देखा जा सकेगा।

जीमेल का भी नहीं हो सकता इस्तेमाल

इतना ही नहीं, अगर गूगल यूजर सिंक कॉन्टेक्ट सेटिंग को रिफ्रेश करना चाहे तो इसके लिए उसे कॉन्टेक्ट सिंक वाले गूगल अकाउंट को डिलीट करने की जरूरत होगी। हालांकि, अगर यूजर के पास केवल एक ही गूगल अकाउंट है तो इसी डिलीट करने पर यूजर गूगल की दूसरी सर्विस जैसे यूट्यूब, मैप, ड्राइव, जीमेल का भी इस्तेमाल नहीं कर सकेगा।

इस तरह वापस मिलेंगे सारे कांटेक्ट

अगर आप भी कॉन्टेक्ट सिंक ऑप्शन ऑफ करने की वजह से अपने कुछ कॉन्टेक्ट्स को खो चुके हैं तो इन्हें वापिस पाया जा सकता है। खोए हुए कॉन्टेक्ट्स को वापिस पाने के लिए कॉन्टेक्ट सिंक सेटिंग को एनेबल करना जरूरी होगा।

इसके लिए सबसे पहले सेटिंग ऑप्शन पर आना होगा। इसके बाद पासवर्ड और अकाउंट्स पर क्लिक कर गूगल अकाउंट को सेलेक्ट करना होगा। यहां कॉन्टेक्ट्स के लिए टोगल को एनेबल करना होगा।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button