Betul News: यात्रा में खूब पीटा था विकास कार्यों का ढिंढोरा, इधर सड़क तक नहीं मुहैया, दलदल में से चलना मजबूरी
Betul News: In the journey, there was a lot of noise of development works, even the road was not provided here, compulsion to walk through the swamp
▪️ अंकित सूर्यवंशी, आमला
Betul News: विगत कुछ माह पूर्व प्रदेश सरकार ने विकास यात्रा निकाली थी। इसमें प्रदेश में किए गए कथित विकास कार्यों और योजनाओं से लोगों के लाभान्वित होने का खूब ढिंढोरा पीटा गया था। इसी के तहत विधायक डॉक्टर योगेश पंडाग्रे ने भी क्षेत्र का भ्रमण कर विकास कार्यों का खूब बखान किया था वहीं खूब घोषणाएं भी की थी। यह बात अलग है कि विधायक द्वारा की गई घोषणाएं अधूरी होने के कारण क्षेत्रवासियों को आज भी मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित रहकर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
ऐसा ही एक मामला विकासखंड की ग्राम पंचायत नांदपुर के ग्राम देवठान का सामने आया है। यहां के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग की थी और विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे ने आश्वासन भी दिया था कि सड़क का निर्माण जल्द करा दिया जाएगा। लेकिन, इस बात को लगभग 5 माह का समय बीत जाने के बाद भी आज तक सड़क का निर्माण कार्य नहीं हो सका है। जिस वजह से वहां रह रहे ग्रामीणों को बारिश के समय दलदल से होकर गुजरना पड़ रहा है।
- Also Read: Betul Accident News: तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल, जिला अस्पताल रैफर
उसी सड़क पर आंगनवाड़ी भवन होने से छोटे बच्चों को परिजन उसी दलदल भरी सड़क से लेकर गुजरने को मजबूर हैं। ग्रामीण हरीश कवड़कर, विनोद सोलंकी, यादवराव कवड़कर, नंदकिशोर सोनपुरे ने बताया की सड़क निर्माण की मांग कई बार कर चुके हैं, लेकिन प्रशासन ने इस और ध्यान नहीं दिया। स्कूल जाने में बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। विकास यात्रा के दौरान विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे ने सड़क निर्माण का आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक सड़क का निर्माण कार्य नहीं हो सका है। जिस वजह से वहा निवासरत लोगों को अत्यधिक परेशान होना पड़ रहा है।
- Also Read: Betul News: मुलताई में लहराएगा 101 फीट ऊंचा तिरंगा, स्वयं के खर्च पर लगवाएंगे समाजसेवी लोकेश गीदकर
स्कूली बच्चे हो रहे परेशान
विकासखंड की ग्राम पंचायत नांदपुर के ग्राम देवठान के ग्रामीण मुन्नालाल सोलंकी ने बताया कि सड़क निर्माण नहीं होने के चलते आंगनवाड़ी और स्कूल आने जाने वाले बच्चों को बारिश के दिनों में कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है। अत्यधिक बारिश में बच्चे स्कूल नहीं पहुंच पाते हैं। ग्रामीणों की इस समस्या से विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे को विकास यात्रा के दौरान अवगत भी कराया था। उस बात को महीनों का समय बीत जाने के बाद भी समस्या का निराकरण नहीं हो सका है। जिस वजह से बच्चों और ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्कूली बच्चे हो रहे परेशान


