बड़ी खबरें

Betul Samachar: बैतूल फिर हुआ गौरवान्वित, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के हस्ते मिली मयंक भार्गव को पीएचडी की डिग्री

Betul Samachar: बैतूल। पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री लेने वाले बैतूल जिले के पहले और एकमात्र वरिष्ठ पत्रकार, चिंतक, विचारक और राजनीतिक समीक्षक मयंक भार्गव को गत दिवस भोपाल में संपन्न दीक्षांत समारोह में केंद्रीय कृषि मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीएचडी की डिग्री प्रदान कर सम्मानित किया।

सैम ग्लोबल यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम में आयोजित भव्य एवं गरिमामय समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीएचडी करने वाले शोधार्थियों को उपाधि प्रदान कर उनके उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी। श्री चौहान ने कहा कि विद्यार्थी कभी अपने आप को कमजोर ना समझे वह हमेशा यह सोचकर कार्य करें कि वह चाहे तो हर कार्य कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सिर्फ शासकीय नौकरी के भरोसे ही ना रहे बल्कि स्वयं का व्यापार भी खड़ा करने का प्रयास करें।

केंद्रीय मंत्री ने विद्यार्थियों को आश्वस्त किया कि यदि उनकी उनसे मदद मांगने जब भी कोई आएगा वह हमेशा मदद के लिए तैयार रहेंगे। इस अवसर पर मंच पर सेम ग्रुप के अध्यक्ष और यूनिवर्सिटी के डॉ हरप्रीत सलूजा, वॉइस चांसलर डॉक्टर एन के तिवारी, विश्वविद्यालय की चांसलर प्रीति सलूजा, डॉ रश्मि मिश्रा संहिता ने प्रमुख गणमान्य अतिथिगण मौजूद थे।

वरिष्ठ पत्रकार डॉ मयंक भार्गव को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा डिग्री प्रदान किए जाने पर उन्हें जिले के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं, अधिवक्ताओं, पत्रकारों, चिकित्सकों, सामाजिक बंधुओं, ईष्टमित्रों, शुभचिंतकों ने बधाई दी है।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button