टेक/ऑटो

Samsung Galaxy M15 5G: नहीं मिलेगा ऐसा धांसू ऑफर, हजारों रुपये डिस्काउंट में खरीदें सैमसंग का 5G फोन, मिलेंगे कई तगड़े फीचर्स

Samsung Galaxy M15 5G: You will not get such a good offer, buy Samsung's 5G phone at a discount of thousands of rupees, you will get many strong features.

Samsung Galaxy M15 5G: अगर आप कम दाम में एक दमदार फोन लेना चाहते है तो सैमसंग (Samsung) आपको शानदार मौका दे रहा है। आप अभी सैमसंग के एक बजट स्मार्टफोन को सबसे कम दाम में खरीद सकते हैं। यह 5G स्‍मार्टफोन फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 6000mAh बैटरी के साथ आता है। साथ ही आपको इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए आपको इसमें 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मिल जाएगा। तो आइये जानते हैं Samsung के इस स्मार्टफोन के फीचर्स और ऑफर के बारे में…

क्या है कीमत

Samsung Galaxy M15 5G के दो वेरिएंट मार्केट में लॉन्च किए गए हैं। एक 4GB RAM वेरिएंट है और दूसरा है 6 जीबी RAM वेरिएंट। 4GB RAM वेरिएंट की कीमत की बात करें तो वो है 13,299 रुपये, वही 6GB RAM वेरिएंट की कीमत की बात करें तो वो है 14799 रुपये। इस स्मार्टफोन को सेलीस्टियल ब्लू, ब्लू टोपाज और स्टोन ग्रे जैसे कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है।

Samsung Galaxy M15 5G: नहीं मिलेगा ऐसा धांसू ऑफर, हजारों रुपये डिस्काउंट में खरीदें सैमसंग का 5G फोन, मिलेंगे कई तगड़े फीचर्स
Samsung Galaxy M15 5G: नहीं मिलेगा ऐसा धांसू ऑफर, हजारों रुपये डिस्काउंट में खरीदें सैमसंग का 5G फोन, मिलेंगे कई तगड़े फीचर्स

बैटरी भी है दमदार

Samsung Galaxy M15 5G स्मार्टफोन की बैटरी बहुत दमदार है, जिसकी क्षमता है 6000 mAh। इसके साथ आपको 25 वाट का टाइप सी चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा, जिसके जरिए कम समय में आपकी बैटरी फुल चार्ज हो जाएगी और देगी लोंग लास्टिंग बैकअप।

कैमरा क्वालिटी भी है जबरदस्‍त

Samsung Galaxy M15 5G का कैमरा काफी दमदार है इसके बैक साइड में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा है 50 मेगापिक्सल का। इसके साथ इसमें 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा भी दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए आपको इसमें 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मिल जाएगा।

डिस्प्ले फीचर

Samsung Galaxy M15 5G में बड़ी डिस्प्ले दी गई है जो 6.5 इंच की है। ये डिस्प्ले फुल एचडी प्लस सुपर अमोलेड डिस्पले है, जिसका रेजोल्यूशन है 1080×2340 पिक्सल। ये डिस्प्ले 90 Hz का रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है।

Samsung Galaxy M15 5G: नहीं मिलेगा ऐसा धांसू ऑफर, हजारों रुपये डिस्काउंट में खरीदें सैमसंग का 5G फोन, मिलेंगे कई तगड़े फीचर्स
Samsung Galaxy M15 5G: नहीं मिलेगा ऐसा धांसू ऑफर, हजारों रुपये डिस्काउंट में खरीदें सैमसंग का 5G फोन, मिलेंगे कई तगड़े फीचर्स

प्रोसेसर है दमदार

सैमसंग गैलेक्सी का ये मॉडल दमदार प्रोसेसर के साथ लैस है। इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6100 प्लस चिपसेट का प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी वजह से आप इस स्मार्टफोन में गेमिंग Apps भी आराम से इस्तेमाल कर सकते हैं।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button